RBI MPC Meeting : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में बड़ा फैसला लिया। चुनावी नतीजों के बाद भी आम लोगों को लोन की EMI में कोई राहत नहीं मिली है। इस बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 6.5 फीसदी पर ही बरकरार है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने MPC की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा की। रेपो रेट में फरवरी 2023 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें कोई बदलाव न होने से Home Loan समेत दूसरे तरह के लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आम लोगों को लगा था कि महंगाई से राहत देने के लिए रिजर्व बैंक रेपो रेट में कमी कर सकता है। हालांकि जानकारों का मानना था कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ कनाडा ने रेपो रेट में कटौती शुरू कर दी है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक की भी बैठक होनी है जिसमें वह बैंक भी ब्याज दरों पर फैसला लेगा।
अभी राहत की उम्मीद नहीं
रेपो रेट में अभी राहत की उम्मीद नहीं है। दरअसल, अभी महंगाई दर सरकार के तय दायरे से ज्यादा है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 4.83 फीसदी थी। सरकार ने रिजर्व बैंक को महंगाई दर को 2 से 4 फीसदी के बीच लाने का लक्ष्य दिया है। ऐसे में जब तक महंगाई दर इस दायरे में नहीं आती, तब तक रेपो रेट में कटौती की उम्मीद कम है। MPC की अगली बैठक सितंबर के पहले हफ्ते में होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक उस समय रेपो रेट में कुछ कटौती कर सकता है।
RBI
क्या है रेपो रेट और आम आदमी पर क्या पड़ता है असर
रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों को जिस दर पर लोन दिया जाता है, उसे रेपो रेट कहा जाता है। रेपो रेट बढ़ने का मतलब है कि बैंकों को रिजर्व बैंक से महंगे रेट पर लोन मिलेगा। जब बैंकों को महंगा लोन मिलेगा तो बैंक ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि महंगी ब्याज दर पर देंगे जिससे लोन लेने वालों पर EMI का बोझ बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : कहीं भारी न पड़ जाए 10 मिनट की डिलीवरी, Blinkit के वेयरहाउस पर पड़ा छापा, मिला एक्पायरी सामान
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
8 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
10 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
10 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
11 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
12 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
14 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines