RBI Repo Rate: आरबीआई एमपीसी कमेटी ने एक बार फिर रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने बताया कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने जबरदस्त मजबूती दिखाई है। वैश्विक बाजारों के उथल-पुथल के बावजूद रेपा रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया गया है।
आरबीआई की पांचवी माॅनिटरी पाॅलिसी की बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट अभी स्थिर बना रहेगा। बैठक में शामिल 6 में 5 सदस्यों ने इसके स्थिर बनाए रखने को सहमत थे। यानी वे इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे। इसके साथ ही गवर्नर ने कहा कि हमारा मुख्य फोकस महंगाई दर को 4 के नीचे लाने पर होगा।
2024-25 तक रिजर्व बैंक नहीं बदलेगा रेपो रेट
बता दें कि इससे पहले कई बैठकों में भी इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। एक्सपर्ट रेपो रेट को पांचवी बैठक में भी स्थिर रखने का अनुमान जता रहे थे। वहीं कुछ एक्सपर्ट ने कहा कि केंद्रीय बैंक जून 2024 इसे स्थिर रखेगा क्योंकि आरबीआई किसी भी कीमत पर महंगाई को 4 प्रतिशत के नीचे रखना चाहता है।
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने फरवरी से अभी तक जितनी भी बैठकें हुई है उसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों की मानें तो आरबीआई 2024-25 से पहले रेपो रेट को स्थिर रखेगा इसमें कोई बदलाव नहीं करेगा।
यानी आपकी ईएमआई में नहीं होगा कोई बदलाव
रेपो रेट का सीधा संबंध ईएमआई से होता है। अगर रेपो रेट नहीं बढ़ाई गई है तो लोन की ईएमआई में भी कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और अगर बढ़ती है तो लोन की ईएमआई भी बढ़ती है। बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई अन्य बैंकों को कर्ज देता है और बैंक इस पैसे को कर्ज के तौर पर बांट देते हैं।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
3 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
4 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
5 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
6 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
9 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
9 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
11 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines