हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RBI की बड़ी कार्रवाई! भारतीय रिजर्व बैंक ने उठाया सख्त कदम, इन 4 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना

विज्ञापन

RBI impose penalty on Banks: रिजर्व बैंक ने नियामक अनुपालन में कमियों के लिए चार सहकारी बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। इनमें एक बिहार से है तीन महाराष्ट्र से हैं। इन बैंकों के नाम हैं Tapindu Urban Co-operative Bank Limited, Islampur Urban Co-operative Bank Limited, Mahabaleshwar Urban Co-operative Bank Limited और Mangal Co-operative Bank Limited।

पटना के बैंक का ये था कसूर

रिजर्व बैंक ने ‘एक्सपोजर नॉर्म्स और वैधानिक / अन्य प्रतिबंध – UCBs’ पर RBI द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए तापिंदु अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (पटना) पर ₹1,00,000 का मौद्रिक जुर्माना लगाया। बताया गया कि बैंक सकल स्तर पर विवेकपूर्ण अंतर-बैंक एक्सपोजर मानदंडों पर RBI के निर्देशों का पालन करने में विफल रहा था।

इस्लामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (महाराष्ट्र) पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के कुछ प्रावधानों और ‘भारतीय रिजर्व बैंक (Know Your Customer, KYC) दिशानिर्देश, 2016 के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने और ‘जमा खातों के रखरखाव-UCBs’ के तहत ₹2.00 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

बैंक ने पात्र राशि को जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (DEAF) में स्थानांतरित नहीं किया था और अपने ग्राहकों के जोखिम केटीगरी की समीक्षा के साथ-साथ निष्क्रिय खातों की वार्षिक समीक्षा भी नहीं की थी।

महाबलेश्वर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड (महाराष्ट्र) पर भी 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा RBI ने ‘जमा खातों के रखरखाव’ और ‘kyc’ पर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए मंगल सहकारी बैंक लिमिटेड, (मुंबई) पर ₹1.00 लाख का मौद्रिक जुर्माना लगाया। रिजर्व बैंक की कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola