Ratan Tata Lee Hsien Loong: बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हर भारतीय के जेहन में हैं। रतन टाटा के निधन पर देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की कई हस्तियों ने दुख जताया है। वह न केवल एक सफल बिजनेसमैन थे, बल्कि सादगी की मिसाल भी थे। उनके करोड़ों फॉलोअर इसका सबूत हैं। रतन टाटा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 13.1 मिलियन यानी करीब 1.31 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, लेकिन खास बात यह है कि वह सिर्फ 7 लोगों को ही फॉलो करते थे।
इनमें से एक नाम काफी दिलचस्प है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पीएमओ इंडिया, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, कार डिजाइनर इयान कैलम, स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल मुंबई और सिंगापुर के राजनेता ली ह्सियन लूंग को फॉलो करते थे। आइए जानते हैं ली ह्सियन लूंग कौन हैं?
सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री
ली ह्सियन लूंग सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय में सीनियर मिनिस्टर हैं। वह सिंगापुर में 2004 से लेकर 2024 तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। ली लूंग सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू के सबसे बड़े बेटे हैं। वह पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) के महासचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
पूर्व ब्रिगेडियर-जनरल ली ह्सियन लूंग प्रधानमंत्री बनने से पहले सिंगापुर की सत्ता में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू और गोह चोक टोंग के उप-प्रधानमंत्री, व्यापार और उद्योग, दूसरे रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। खास बात यह है कि लूंग की बहन का भी एक दिन पहले ही निधन हुआ है।
ये भी पढ़ें: इतने सरल थे टाटा, सुरक्षा के लिए कार के आगे लगी SPG की गाड़ी तो हो गए बेचैन, हटवाकर ही लिया दम
1990 में किया था भारत का दौरा
1990 के दशक की शुरुआत में सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भारत का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने मुंबई में टाटा शोरूम का दौरा किया था। लूंग उस दौरान रतन टाटा से काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा था- ”भारत ऐसे समय में उदारीकरण कर रहा है जब सड़कों पर बहुत भीड़ होती है, जबकि सिंगापुर ने उस समय उदारीकरण किया जब पूरी सड़कें खाली थीं।”
ये भी पढ़ें: रतन टाटा नहीं रहे… सुनते ही गरबा पंडाल हो गया खामोश! वीडियो में देखें कैसे लोगों ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
10 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines