Rakesh Jhunjhunwala: भारत के वॉरेन बफेट कहलाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से बीमार थे। उन्हें आखिरी बार आकासा एयर के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था।
राकेश झुनझुनवाला को भारतीय शेयर बाजार का बेताज बादशाह कहा जाता है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में निवेश किया हुआ था। उनका निधन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद दुख भरा है। देश के निवेशक उनके बताए शेयर पर आंख बंदकर पैसा लगा देते थे। साथ ही लोग उनके पोर्टफोलियो पर भी नजर रखते थे।
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला का जादुई हाथ जिस शेयर पर पड़ जाता है वो रातोंरात बुलंदियों पर पहुंच जाता है। यही कारण है कि उनकी हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती है। शेयरों को चुनने में उनकी पैनी नजर बेजोड़
राकेश झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई, 1960 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि 1985 में राकेश झुनझुनवाला ने महज पांच हजार रुपये के साथ शेयर बाजार में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज उनका नेटवर्थ 40 हजार करोड़ रुपये के आसपास है।
राकेश झुनझुनवाला की आकासा एयरलाइंस के विमान ने इसी महीने पहली उड़ान भरी थी। झुनझुनवाला को उसी समय सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। राकेश झुनझुनवाला ने 400 कर्मचारियों के साथ ये कंपनी शुरू की थी। आकासा एयरलाइंस का लक्ष्य अगले साल मार्च महीने तक हर महीने पौने दो सौ भर्तियों के साथ 2,000 कर्मचारी रखने का था।
करीब एक हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी एयरलाइंस अकासा की शुरुआत की थी। उनकी अकासा एयरलाइंस के पहले विमान ने 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत विमानन क्षेत्र के कारोबारी आदित्य घोष और विनय दुबे के साथ मिलकर की थी।
बताया जा रहा है कि दो से तीन हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। वह कुछ दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती रहकर गए थे। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines