OTP Based Tatkal Ticket Rule: अभी हाल ही में इंडियन रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों में कुछ बदलाव किए हैं और अब ऑफलाइन रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लेने वालों के लिए नियमों में परिवर्तन किया गया है. रेलवे ने काउंटर पर जारी किए गए टिकटों के लिए एक OTP-बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू किया है. यानी अगर आप रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लेते हैं तो इसके लिए पहले आपको ओटीपी शेयर करनी होगी. इसके जरिए रेलवे, टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बनाना चाहता है.
यह भी पढ़ें : RBI ने इन 3 बैंकों को बताया सबसे सुरक्षित, नहीं है तो खुलवा लें यहां अपना खाता
पायलट प्रोजेक्ट के बाद हुआ लागू
इंडियन रेलवे ने इस नए रूल को लागू करने से पहले 17 नवंबर 2025 से रिजर्वेशन काउंटर पर बुक किए गए तत्काल टिकटों के लिए OTP सिस्टम का पायलट ट्रायल शुरू किया था. पायलट फेज में, इस सिस्टम को 52 ट्रेनों में लागू किया गया था और इसके सफल होने के बाद अब इसे पूरी तरह से लागू करने की तैयारी चल रही है.
नए सिस्टम में कैसे होगी तत्काल टिकट की बुकिंग?
नए नियम के आने के बाद काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करने वाले पैसेंजर को अपने फॉर्म पर अपना मोबाइल नंबर देना होगा. इसी मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. काउंटर स्टाफ के सही OTP वेरिफाई करने के बाद ही टिकट बुक होगा.
यह भी पढ़ें : Ola, Uber, Rapido की छुट्टी करने आया ‘Bharat Taxi’, सस्ते दाम में कराएगा सैर; जानें किराया से लेकर सब कुछ
रेलेवे ने क्यों उठाया ये कदम?
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि रेलवे अब यह सिस्टम बाकी सभी ट्रेनों में लागू कर रहा है. अधिकारी ने कहा कि इससे तत्काल टिकट का गलत इस्तेमाल रुकेगा और यह पक्का होगा कि सच में जरूरतमंद पैसेंजर आसानी से टिकट ले सकें. यह कदम रेलवे टिकटिंग को और ज्यादा ट्रांसपेरेंट, सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
ऑनलाइन कैसे बुक करें तत्काल टिकट?
- ऑफिशियल IRCTC वेबसाइट/ऐप पर जाएं.
- तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय (AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे, नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे) से पहले अपने IRCTC अकाउंट में लॉग इन करें.
- यात्रा की तारीख के साथ, सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन डालें.
- ‘तत्काल’ कोटा ऑप्शन चुनें. उपलब्ध ट्रेनों को खोजें और अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें.
- नाम, उम्र, जेंडर दर्ज करें. आप “मास्टर लिस्ट” फीचर का इस्तेमाल करके अपना समय बचा सकते हैं.
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
3 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines