Income Tax Slab Rate: वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट एक फरवरी 2023 को पेश होना है और 2024 में आम चुनाव भी होना है। ऐसे में मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है। बता दें कि 2023 में एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बजट में टैक्सपेयर्स के लिए अहम ऐलान हो सकता है। कहा जा रहा है कि सरकार 2.5 लाख रुपये तक के सलाना इनकम पर टैक्स सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक करने का विचार कर रही है।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोना ऑलटाइम हाई से करीब 2300 तो चांदी 13000 रुपये मिल रही है सस्ता
केंद्र सरकार अगर इस संबंध में निर्णय लेती है तो फिर पांच लाख तक की कमाई करने वाले लोगों को टैक्स नहीं देना होगा। बता दें कि आखिरी बार 2014 में पर्सनल टैक्स छूट की सीमा में बदलाव हुआ था। तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के पहले बजट में छूट की सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये की थी।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 13 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, जानें कितनी मिली राहत ?
टैक्स स्लैब में इसलिए हो सकता है बदलाव
मोदी सरकार की ओर से 2023 के फरवरी में आम बजट पेश किया जाएगा। एक साल बाद करीब 13 महीने बाद देश में आम चुनाव होंगे। सरकार की इस पर भी नजर रहेगी। कहा जा रहा है कि आम चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार टैक्स स्लैब में छूट को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेगी।
छूट को लेकर कई विभागों से सुझाव भी मांगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित छूट को लेकर कई विभागों से सुझाव भी मांगे गए हैं। सुझाव आने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान ये भी चर्चा की जाएगी कि क्या छूट से केंद्र सरकार के रेवेन्यू पर असर होगा? एक्सपर्ट्स के अनुसार नए सैलेरी टैक्स स्लेब सिस्टम में तनख्वाह पाने वाले लोगों को ज्यादा फायदा नहीं होगा। उन्हें अभी विभिन्न मदों में मिलने वाली छूट नए टैक्स स्लैब में खत्म की जा सकती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
10 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
13 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
14 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
17 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
19 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
20 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
21 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
21 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
22 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines