चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के पहले स्थापना दिवस पर अडाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडाणी ने भारत की विकास यात्रा पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में एक बहुत अच्छी स्थिति में है। प्रणव अडाणी ने कहा कि देश की 1.4 अरब आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘हमारे पास 1.4 अरब लोग हैं, जो हमारे असली संसाधन हैं।’
अर्थव्यवस्था में सक्रिय और निष्क्रिय हिस्से पर ध्यान देने की जरूरत
प्रणव अडाणी ने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में 50 फीसदी हिस्सा सक्रिय रूप से जीडीपी की वृद्धि में योगदान दे रहा है, जबकि बाकी 50 फीसदी हिस्सा अभी निष्क्रिय है। उन्होंने कहा कि अब हमें इस निष्क्रिय हिस्से पर ध्यान देना होगा। जब हम ऐसा करेंगे, तभी भारत की असली विकास कहानी शुरू होगी।’
प्रणव अडाणी ने कहा कि वे इस बारे में बहुत आशावादी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का विकास सिर्फ दिल्ली या राजधानी शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण और छोटे शहरों में भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘चाहे रांची हो, रायपुर, भुवनेश्वर या उत्तर-पूर्व हो असली भारत यहीं रहता है और हमें यहां पर ध्यान देना होगा।’
संख्याओं में नहीं मापा जाता है विकास
प्रणव अडानी ने यह भी कहा कि अडाणी ग्रुप पिछले तीन दशकों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हमारे अध्यक्ष गौतम अडाणी हमेशा कहते हैं कि’विकास को संख्याओं से नहीं, बल्कि हम जिन जीवन को छूते हैं, उनसे मापा जाना चाहिए।’ यह बयान फाउंडेशन के मिशन और उद्देश्यों को बताता है।
क्यों की गई इस फाउंडेशन की स्थापना?
चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना भारत को एक वैचारिक लीडर बनाने और वैश्विक मंचों पर भारत के हितों की वकालत करने के उद्देश्य से की गई है। फाउंडेशन न केवल अनुसंधान करेगा, बल्कि COP29, संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन जैसे वैश्विक मंचों पर भी भारत के हितों की बात रखेगा।
प्रणव अडाणी ने यह भी कहा कि भारतीय थिंक टैंकों को सहयोग करना चाहिए ताकि देश को दुनिया में एक ‘वैचारिक लीडर’ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘चलो दिल्ली से आगे बढ़ें। भारत विविध बोलियों का एक समूह है।’
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
3 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
3 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
3 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
3 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
6 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
6 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines