PPF vs SIP: अपने भविष्य को आर्थिक तौर पर मजबूत रखने के लिए हम सभी कहीं न कहीं निवेश करना पसंद करते हैं। ये निवेश लंबे समय तक के लिए कर रहे हैं या कम समय में अधिक रिटर्न पाने की चाह से कर रहे हैं, ये निवेशक अपने प्लान को तय करके अपनाता है। हालांकि, एक स्मार्ट मूव ये ही है कि आप ऐसी जगह निवेश करें जहां से आपको कम समय में तगड़ा रिटर्न मिल सके। अगर आप स्मार्ट निवेश प्लान को अपनाते हैं तो पीपीएफ और एसआईपी में फर्क जाने के साथ ही ये भी जान सकते हैं कि दोनों में से कहां पर निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
कम समय में चाहते हैं 2 करोड़ रुपये तक की जमा संपत्ति?
PPF या SIP? दोनों में से कहां निवेश करने पर आप जल्दी 2 करोड़ रुपये तक के मालिक बन सकते हैं? ये जानने के लिए आपको स्मार्ट प्लानिंग करनी होगी। कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो डेली 200 रुपये की बचत यानी प्रतिमाह 6 हजार रुपये जमा करके आप साल में 72 हजार रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद आप इन 72 हजार रुपयों को कहीं निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि, PPF या SIP दोनों में से कहां निवेश करना फायदेमंद रहेगा, आइए पूरा कैलकुलेशन जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit Schemes: जल्दी उठा लें फायदा! ये 4 बैंक दे रहे हैं FD पर 8% तक ब्याज
PPF में निवेश करना सही?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानी पीपीएफ को गारंटीड रिटर्न के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है। इसमें निवेश करने पर निवेशक को 150,000 रुपये तक की छूट भी मिलती है। अच्छे रिटर्न और सुरक्षित निवेश के लिहाज से आप पीपीएफ को चुन सकते हैं। हालांकि, 2 करोड़ रुपये जमा करने के लिए पीपीएफ से बेहतर एसआईपी हो सकता है, लेकिन ये जोखिम भरा हो सकता है।
पीपीएफ में अगर आप 15 साल तक हर महीने 6 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 19 लाख 52 हजार 740 रुपये जमा हो सकते हैं। पीपीएफ की न्यूनतम मैच्योरिटी सीमा 15 साल है। जबकि, अगर आप 20 साल की अवधि तक हर महीने 6 हजार रुपये जमा करते हैं तो राशि 31 लाख 95 हजार 978 रुपये होगी।
ये भी पढ़ें- Best Scheme for Girl: SSY में निवेश करें और मैच्योरिटी पर पाएं 44 लाख रुपये! जानिए पूरा कैलकुलेशन
अगर SIP में 6 हजार रुपये प्रति माह निवेश करें?
25 साल तक अगर आप हर महीने 6 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 10 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा। मैच्योरिटी तक 80 लाख 27 हजार 342 रुपये जमा हो सकते हैं। अगर 30 साल के लिए आप 6 हजार रुपये हर महीने जमा करते हैं, तो 1 करोड़ 36 लाख 75 हजार 952 रुपये जमा हो सकते हैं।
अब 2 करोड़ रुपये का हिसाब समझें
एक्सपर्ट की मानें तो 10% रिटर्न बहुत सामान्य होता है। जबकि, डायवर्सिफाइड फंड में 12% रिटर्न मिलना भी सामान्य बात है। ऐसे इंटरेस्ट रेट के साथ 25 साल की अवधि में 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार 811 रुपये रकम हो जाएगी। जबकि, 30 साल में 2 करोड़ 11 लाख 79 हजार 483 रुपये तक रकम जमा हो जाएगी। वीडियो के जरिए बेस्ट स्मॉल कैप फंड 2024 (Best Small Cap Funds 2024) के बारे में जानिए।
https://www.youtube.com/watch?v=KZOaKQXeoYM
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पीपीएफ एक सुरक्षित निवेश कहलाता है। जबकि, एसआईपी में रिस्क है। इसमें हर तीन महीने में तय ब्याज दर मिलता है, जो आमतौर पर 7.1% होता है। जबकि, एसआईपी में 10 या 12 प्रतिशत रिटर्न मिलता है।
ये भी पढ़ें- क्या है LIC का नया Jeevan Utsav प्लान? वीडियो के जरिए डिटेल्स में समझिए
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines