Powerful Passports 2023: लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है।
बताया गया, ‘सूचकांक में 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी वैश्विक पहुंच और गतिशीलता के बारे में सबसे व्यापक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं।’ इंडेक्स की स्कोरिंग प्रणाली को उपयोगकर्ताओं को उनके पासपोर्ट की शक्ति का सूक्ष्म, व्यावहारिक और विश्वसनीय अवलोकन देने के लिए विकसित किया गया था। प्रत्येक पासपोर्ट को उन गंतव्यों की कुल संख्या पर स्कोर किया जाता है जहां धारक वीजा-मुक्त पहुंच सकता है।
ये पासपोर्ट हैं स्पेशल
हेनले पासपोर्ट पावर स्कोर के अनुसार, दुनिया के केवल 6 प्रतिशत देश आपको वैश्विक अर्थव्यवस्था के 70 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच प्रदान करते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, केवल 17 प्रतिशत देश आपको दुनिया के 227 गंतव्यों में से चार या पांच से अधिक वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करते हैं।
और पढ़िए –Vivek Express: भारत की सबसे लंबी ट्रेन को लेकर आया अपडेट, यात्रियों को रेलवे ने दिया ये तोहफा
ये देश टॉप पर
10 जनवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। जापानी नागरिक दुनिया भर के 193 देशों में वीजा-मुक्त या मौके पर वीजा पाने में सक्षम है।
दूसरा स्थान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया ने पाया है और इन दोनों देशों के नागरिकों को 192 देशों में वीजा-मुक्त जाने की अनुमति है।
फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश 187 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ छठे स्थान पर हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, चेक गणराज्य और स्विट्जरलैंड जैसे देश 186 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में सातवें स्थान पर हैं।
ये हैं दुनिया के 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट
भारत की बात करें
भारत की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में 85वें स्थान पर है और दुनिया भर के 59 गंतव्यों में वीजा मुक्त प्रवेश देता है। इससे पहले 2019, 2020, 2021 और 2022 में देश क्रमशः 82वें, 84वें, 85वें और 83वें स्थान पर रहा था।
भारतीय पासपोर्ट धारक भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाओ, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरीशस, सेशेल्स, जिम्बाब्वे, युगांडा, ईरान और कतर जैसे 59 गंतव्यों के लिए वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, आपको कुछ देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की आवश्यकता हो सकती है।
और पढ़िए –EPFO news: बिना UAN के प्रोविडेंट फंड से पैसे कैसे निकाले? जानिए- ये तरीका
सबसे खराब पासपोर्ट
सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें तो, अफगानिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे खराब पासपोर्ट है, जो 27 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ 109वें स्थान पर है।
सीरिया 30 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ 107 वें स्थान पर है। 106 वें स्थान पर, पाकिस्तान 32 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट में शीर्ष 5 की सूची में है। यमन 34 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ 105वें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
58 mins agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
2 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
7 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines