Post Office Schemes: कल के साथ आज को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना जरूरी है। भविष्य में आपको किसी तरह की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आज से ही तैयारी कर लें और अपने आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाए रखने के लिए सही जगह निवेश करें। आज के समय में निवेश करने के कई सारे ऑप्शन हैं जिन्हें अपनाकर आप अधिक मुनाफे का फायदा उठा सकते हैं। अगर बिना जोखिम के निवेश करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम को अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए पोस्ट ऑफिस की 3 स्पेशल स्कीम लेकर आए हैं जो 7 प्रतिशत तक गारंटीड रिटर्न मिलेगा, आइए स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Post Office Time Deposit Scheme
डाकघर की ओर से कई खास स्कीम का फायदा दिया जाता है, जिनमें से एक सावधि जमा योजना भी है। टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर आप अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इस स्कीम को राष्ट्रीय बचत समय जमा योजना के नाम से भी जाना जाता है। ये 4 प्रकार की योजना के साथ है जो 1 साल से 5 साल तक अवधि के साथ है। इस योजना में 6.9 प्रतिशत रिटर्न के अलावा 7.0 प्रतिशत, 7.1 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत की ब्याज दरों का फायदा मिलता है। आप इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कितने साल, महीने या दिन के Fixed Deposit करवाने पर ज्यादा फायदा?
Post Office Senior Citizen Savings Scheme
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) का फायदा भी पोस्ट ऑफिस की ओर से दिया जाता है। इस योजना से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक लाभ उठा सकते हैं। इसमें निवेश करने पर सालाना 8.2 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलता है। ये योजना न्यूनतम 1 हजार रुपये के निवेश और अधिकतम 30 लाख रुपये तक के निवेश के साथ है। आप इसमें निवेश करके आप भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकते हैं।
Mahila Samman Savings Certificate
महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC) महिलाओं के लिए एक खास योजना है। आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित रखने के लिए महिलाएं इस स्कीम में निवेश कर सकती है। अधिक ब्याज दर, टैक्स बेनिफिट के साथ आने वाली महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। जबकि, अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 3 सरकारी बैंकों में स्पेशल FD स्कीम लॉन्च, निवेश पर बंपर बेनेफिट!
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
49 mins agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
1 hr agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
4 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
7 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
9 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
10 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines