Post Office Schemes: निवेश करने का सोच रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि किसी योजना में निवेश करें? तो पहले ये सोच लीजिए कि आप इन्वेस्टमेंट करने की क्यों सोच रहे हैं? मतलब निवेश करने के पीछे का मकसद क्या है? हर व्यक्ति अपनी आय में से कुछ पैसों की बचत भविष्य में होने वाली आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करता है। निवेश करते समय हम पहले ही सोच लेते हैं कि उस पैसे को किस वजह से किसी योजना में लगा रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कुछ समय बाद आपके पैसे डबल हो जाए या फिर उस पर अच्छा खासा ब्याज मिल जाए तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम बेस्ट हो सकती है।
ये भी पढ़ें- FD Rates: 30 सितंबर से पहले इस खास स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 7.85% तक ब्याज
पोस्ट ऑफिस की योजना में निवेश करने का है प्लान?
अगर आपका इरादा एक ऐसी जगह पर अपने पैसों को निवेश करने का है जो हर जोखिम से परे हो तो आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं को अपना सकते हैं। अलग-अलग अवधि और फायदे के साथ पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं हैं। इनमें से 10 योजनाएं ऐसी हैं जो ग्राहकों को अधिक ब्याज का लाभ प्रदान करती हैं। आइए अधिक ब्याज वाली पोस्ट ऑफिस की 10 योजनाएं कौन सी हैं? इसके बारे में जानते हैं।
अधिक ब्याज दरें वाली 10 Post Office Schemes
- डाकघर बचत खाता (Post Office Savings Account) में सालाना ब्याज दर 4 प्रतिशत है।
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) में सालाना ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है।
- सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account) में सालाना ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है।
- मासिक आय योजना (Monthly Income Scheme) में सालाना ब्याज दर 7.4 प्रतिशत है।
- आवर्ती जमा खाता (Recurring Deposit Account) में सालाना ब्याज दर 6.7 प्रतिशत है।
- महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Savings Certificate) में सालाना ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है।
- सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (Public Provident Fund Scheme) में सालाना ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है।
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificates) में सालाना ब्याज दर 7.7 प्रतिशत है।
- किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में सालाना ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है।
- पोस्ट ऑफिस की सावधि जमा (Time Deposit Scheme) में 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।
सावधि जमा योजना में अलग-अलग ब्याज
- 1 साल के लिए टाइम डिपॉजिट स्कीम में सालाना ब्याज 6.9 प्रतिशत है।
- 2 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में सालाना ब्याज 7.0 प्रतिशत है।
- 3 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में सालाना ब्याज 7.1 प्रतिशत है।
- 3 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में सालाना ब्याज 7.5 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें- बड़ी खुशखबरी! सरकार दे रही है कुछ ही मिनटों में घर बैठे Loan; जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
2 days agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines