मुंबई: CNG, PNG काफी हद तक सस्ती व्यवस्था के लिए जानी जाती थी, लेकिन शायद वो अब दौर निकल चुका है। चूंकि पिछले दिनों इन गैसों के दाम बहुत बढ़े हैं। अब महानगर गैस ने मंगलवार को थोड़ी राहत देते हुए CNG PNG के दामों में कटौती की हैं। सरकार से घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के आवंटन में वृद्धि के बाद महानगर गैस ने पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, PNG की कीमत 4 रुपये प्रति घनमीटर घटाकर 48.50 रुपये कर दी गई है, जबकि सीएनजी की कीमत 6 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है।
महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कहा कि दरों में संशोधन के बाद, सीएनजी के उपयोग से वाहन मालिक को वित्तीय राजधानी में ईंधन लागत पर 48 प्रतिशत की बचत करने में मदद मिलेगी।
पीएनजी उपयोगकर्ताओं के मामले में, सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की तुलना में बचत 18 प्रतिशत होगी।
और पढ़िए –Crude Oil Price: कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट, इतने कम हुए रेट हो सकता है पेट्रोल-डीजल सस्ता
मुंबई के अलावा पुणे में भी सीएनजी की कीमत में कटौती की गई है। पुणे में सीएनजी 4 रुपये सस्ती हो गई है। अब पुणे में एक किलो CNG 87 रुपये की मिलेगी। बता दें कि यह रेट कम इसलिए हुए क्योंकि सरकार ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में कमी लाने के लिए प्राकृतिक गैस की कुछ मात्रा उद्योगों से लेकर शहर गैस वितरण कंपनियों को आवंटित की थी।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
34 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
53 mins agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
21 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines