PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार की ओर से कई तरह की योजनाओं को शुरू किया जाता है जिनमें से कुछ योजनाएं आम जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए होती हैं। जबकि, कुछ ऐसी योजनाएं होती हैं जो आर्थिक कमजोर लोगों को मजबूती देने के काम आती है। एक ऐसी ही योजना की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।
विश्वकर्मा जयंती यानी 17 सितंबर 2023 को देश के पीएम मोदी ने नई स्कीम की घोषणा की है। पीएम विश्वकर्मा योजना के नाम से पेश की गई इस स्कीम में लोगों को 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। साथ ही सब्सिडी का फायदा भी दिया जा रहा है। आइए पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानने के साथ ये भी जानते हैं कि कितने ब्याज दर और किन-किन दस्तावेजों के साथ आप 3 लाख रुपये के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
PM Vishwakarma Scheme 2023
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को कारीगरों के फायदे के लिए पेश किया गया है। इस स्कीम के तहत सरकार की ओर से करीगरों को लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत कारीगरों को 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आपका एलिजिबल होना जरूरी है।
PM Vishwakarma Scheme Loan Eligible
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार, स्वर्णकार, मिट्टी या पत्थर की मूर्तिकार, बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, नाविक और नाई समेत 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इस योजना का लाभ देश भर के मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों समेत शिल्पकारों को मिलेगा।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility
- उम्र 18 साल से अधिक और 50 साल से कम होनी जरूरी।
- भारतीय नागरिक होना जरूरी
- किसी PM SVANidhi, मुद्रा लोन या PMEGP का लाभ न उठाया हो।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से जुड़े ट्रेड में प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
- योजना के तहत 140 जातियों में से एक से जुड़ा होना चाहिए।
PM Vishwakarma Scheme Documents
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- वैध फोन नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
PM Vishwakarma Scheme Apply Process in Hindi
- सबसे पहले https://pmvishwakarma.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना फोन नंबर और आधार कार्ड नंबर एंटर करें।
- इसके बाद दिख रहे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को भरें।
- फॉर्म भरने के साथ मांगे जा रहे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें।
- फॉर्म भरने के बाद सब्मिट के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- संबंधित विभाग की ओर से वेरिफिकेशन की जाएगी और फिर सारी जानकारी सही होने के बाद आपको लोन मिल सकेगा।
दो चरण में मिलेगा लोन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को दो चरणों में लोन दिया जाएगा। शुरुआत में 1 लाख रुपये का लोन मिलेगा, जिसे लोन कर्ता को 18 महीनों में भुगतान करना होगा। इसके बाद 2 लाख रुपये का लोन मिल सकेगा। ये लोन 5 प्रतिशत इंटरेस्ट रेट के साथ मिलेगा।
कौशल ट्रेनिंग के साथ डेली स्टाइपेंड
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हर लाभार्थी को 5 दिनों तक की कौशल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही 500 रुपये का दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा। साथ ही टूलकिट प्रोत्साहन के तौर पर 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए सरकार की ओर से महीने में 100 लेनदेन तक करने पर प्रति लेनदेन के लिए 1 रुपये का इन्सेंटिंव दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
40 mins agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
17 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
19 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
19 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
21 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
21 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines