Elon Musk Tesla: क्या टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर बातचीत होने वाली है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा पर जाने वाले हैं और वहां उनकी टेस्ला चीफ एलन मस्क से मुलाकात हो सकती है। PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर 12 से 14 फरवरी तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान, उनकी और एलन मस्क की मीटिंग भी संभव है।
चुनिंदा समूह में शामिल मस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे समय में अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं, जब डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि टेस्ला चीफ एलन मस्क 13 फरवरी को PM मोदी से मिलने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के चुनिंदा समूह का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
भारत नहीं आए थे मस्क
एलन मस्क की चाहत रही है कि उनकी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला भारत की सड़कों पर दौड़े। पिछले साल इस संबंध में घोषणा लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी वक्त पर सबकुछ पलट गया। एलन मस्क ने अप्रैल, 2024 में प्रस्तावित अपना भारत दौरा रद्द कर दिया और इसके बाद चीन चले गए। हालांकि, उन्होंने भारत न आने के पीछे बिजी शेड्यूल का हवाला दिया, लेकिन इसे चीन को तवज्जो देने की रणनीति के तौर पर देखा गया। बता दें कि अमेरिका के बाद चीन टेस्ला के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
यह भी पढ़ें – डिपोर्टेशन के लिए महंगे सैन्य विमान क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं Donald Trump, क्या है मकसद?
पहले जैसे नहीं हैं हालात
अब हालात पिछले साल के मुकाबले काफी अलग हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप शासन है और ट्रंप चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर की शुरुआत कर चुके हैं। वहीं, चीन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिनों देशों के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। यह भी संभव है कि चीनी सरकार अमेरिका से बदला लेने के लिए एलन मस्क के लिए मुश्किलें खड़ी कर दे। लिहाजा, मस्क भारत में एंट्री की अपनी हसरत पूरी कर सकते हैं और संभव है PM मोदी से मुलाकात में वह अपनी यह इच्छा दोबारा जाहिर भी करें।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines