हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी कल देश के करोड़ों किसानों को देंगे दिवाली तोहफा, खाते में ट्रांसफर करें 2000 रुपये

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: देश में दिवाली की तैयारी जोरों पर है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 17 अक्टूबर को किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे। दिवाली से पहले किसानों के लिए ये बड़ा तोहफा होगा। पीएम किसान योजना के तरह देशभर के करोड़ों किसानों को साल में 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की किस्त के रुप में सम्मान निधि दी जाती है।

अभी पढ़ें – EPFO Update: पीएफ के ब्याज का पैसा जल्द होगा क्रेडिट, जानें- कैसे चेक करें अपना PF a/c balance

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के मेला ग्राउंड में ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में पीएम मोदी किसानों, कृषि स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, बैंकर और अन्य हितधारक को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त का पैसा भी लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर भी करेंगे।

विज्ञापन

इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्‍त जारी की जाएगी। अभी तक इस योजना के तहत किसानों 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्राप्‍त हो चुका है।

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम हुए क्रूड ऑयल के दाम, जानें क्या आज देश में कम हुए पेट्रोल-डीजल के भाव?

विज्ञापन

आपको बता दें, पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। बिना ई-केवाईसी के खाते में पैसा नहीं आएगा। 12वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola