PM Kisan Aadhaar Details Update: देशभर में कई किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता है। अब लाभार्थी किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, दूसरी तरफ कई किसानों ने इस योजना के लिए अप्लाई भी किया है।
इस स्कीम के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को हर 4 महीने में 2000 रुपये दिए जाते हैं जो उनके बैंक अकाउंट में आते हैं। इसका मतलब है कि किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं। हालांकि, योजना का लाभ सिर्फ उन्हें ही मिलता है जिनका नाम लाभार्थी लिस्ट में होता है। आप भी अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
घर बैठे कैसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम
- सबसे पहले पीएम किसान योजना (https://pmkisan.gov.in/) के अधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- आपकी स्क्रीन पर ‘Know Your Status’ का ऑप्शन दिखेगा उसे सेलेक्ट करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। (अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता तो मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगाया जा सकता है)
- इसके बाद ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, सब-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जरूरी जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
- आखिर में ‘Get Report’ को सेलेक्ट कर दें।
- इस तरह आपके सामने आपके पूरे गांव की लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी। इसमें अपना नाम ढूंढकर अपने सवाल का जवाब पा सकते हैं।
पीएम किसान योजना के लिए आधार डिटेल्स कैसे अपडेट करें?
आपको बता दें कि लिस्ट से नाम हटने का एक कारण गलत आधार डिटेल्स भी हो सकता है। ऐसे में घर बैठे अपनी डिटेल्स अपडेट कर लें।
- सबसे पहले पीएम-किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर फार्मर कॉर्नर ढूंढें और ‘Edit Aadhaar Details’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर आगे बढ़ें।
- आखिर में इसे सबमिट कर दें।
- आधार डिटेल्स, चाहे नाम हो या फोन नंबर, सब ध्यान से ठीक कर लें।
- इस तरह आपकी डिटेल्स अपडेट हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: PM Kisan 17th Installment: 17वीं किस्त लेनी है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, रुक सकता है पैसा
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
4 mins agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
39 mins agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
2 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
5 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines