PM Kisan Nidhi Yojana: नवरात्र के मौके पर सरकार किसानों को खास तोहफा देने जा रही है। पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इस योजना के तहत 9.4 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। अभी तक जिन किसानों ने केवाईसी नहीं कराई है तो जल्दी से करा लें, नहीं तो खाते में किस्त का पैसा आने में देरी हो सकती है। अगर खाते में पैसा नहीं आता है तो इसके लिए क्या करना है ये भी जान लें।
5 अक्तूबर को जारी होगी किस्त
महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र जाएंगे। जहां पर पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी किसानों से बात करेंगे। आपको बता दें कि इस योजना के तहत कुल 20000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हर किसान के बैंक खाते में 2000 रुपये आएंगे।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले बुरी खबर! भारत को छोड़ Apple को करना पड़ सकता है चीन का रुख, जानें क्या है वजह
KYC है जरूरी
इस योजना के लाभार्थी 9.4 करोड़ किसान हैं। इन किसानों के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट ने सूचना जारी की थी। जिसमें कहा गया कि 5 अक्टूबर को पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में किस्त से जुड़ा ऐलान करेंगे। इसके लिए किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें। जिन्होंने अभी तक KYC नहीं कराई है वो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। वहां पर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी की सुविधा है। इसके अलावा अपने पास के किसी केंद्र पर जाकर भी KYC करा सकते हैं।
किस्त के पैसे नहीं आते हैं तो क्या करें?
अगर किसी किसान के खाते में किस्त के पैसे नहीं आते हैं तो इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर 155261 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा 1800115526 पर भी फोन कर करके किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं। हेल्पालइन और टोल फ्री नंबर के अलावा पीएम किसान योजना की ऑफिशियल मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके योजना की जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Life Insurance के आज से बदल गए नियम, पॉलिसी सरेंडर करने पर भी होगा फायदा
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines