PM Kisan e-KYC Complete Process: देशभर में केंद्र सरकार पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की सुविधा दे रही है। सरकार द्वारा इन किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, यह पैसा किस्तों में आता है। अगर आप भी 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उससे पहले e-KYC करवाना न भूलें। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह काम चुटकियों में कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान कल्याण के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इसके तहत मुख्य तौर पर किसानों के जीवन में आर्थिक विकास लाना है और उनके लिए किसानी के कामों में मदद देना है।
साल 2024 में किसान सम्मान निधि योजना को चलते हुए 5 साल पूरे हो चुके हैं। लगातार ही किसानों के लिए इस योजना के पैसे से लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। पीएम किसान योजना में भारत के करीब 15 करोड़ से ज्यादा किसानों को जोड़ा गया है जिसमें सभी राज्य के किसान शामिल हैं।
घर बैठे कैसे करें पीएम किसान e-KYC?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां होम पेज को थोड़ा स्क्रॉल करने पर नीचे ‘फार्मर सेक्शन’ दिखेगा जिसमें e-KYC सेक्शन पर क्लिक करें।
PM Kisan Yojana e-KYC Process
- अब e-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर डालें।
PM Kisan Yojana e-KYC Process
- इसके बाद इमेज कोड डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी डालें।
अगर आपके द्वारा डाली गई सभी जानकारी सही है तो फिर आपका e-KYC प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप 17वीं किस्त आसानी से अपने खाते में पा सकेंगे। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत अब तक 2,000 रुपये की 16 किस्तें लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में डाल चुकी है। अब सबको अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। सरकार हर चार महीने में एक किस्त बैंक खातों में डालती है। इस हिसाब से हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना से किसानों को बंपर फायदा देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan: पीएम किसान की लाभार्थी लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम? ऑनलाइन सूची निकालने का तरीका
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines