Petrol Diesel Rate: दिवाली के बाद आम जनता के लिए खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं, वो इसलिए क्योंकि कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट पिछले कुछ समय से देखी जा रही है। कच्चे तेल का भाव पिछले 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। 13 नवंबर को क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था, इससे पहले 13 जुलाई को यह भाव 82 डॉलर प्रति बैरल था। सबसे ऊंचे भाव की बात करें तो वह 27 अक्टूबर को 96 डॉलर प्रति बैरल था।
17 फीसदी तक टूटे हैं दाम
यानी पिछले दो हफ्ते में कच्चे तेल के दाम करीब 17 फ़ीसदी तक टूटे हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर कच्चे तेल के दाम इतने घट क्यों रहे हैं, दरअसल इसके पीछे 3 बड़ी वजह बताई जा रही हैं,
पहला ये कि अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन पहले के मुकाबले कम बढ़े रहा है, दूसरा चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से मांग में कमी की आशंका है। क्योंकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा इंपोर्ट करने वाला देश है। तीसरा कारण यह है कि चीन के रिफाइनेंस ने सऊदी अरब से कम तेल सप्लाई की मांग कर दी है।
भारत के लिए है गुड न्यूज
इन तीन वजहों से कच्चे तेल का भाव पिछले तीन हफ्तों में बड़ी तेजी से कम हुआ है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए गुड न्यूज है, इसके पीछे बड़ी वजह यही है कि भारत अपनी जरूरत का 75 फीसदी कच्चा तेल इंपोर्ट करता है। अब जब कच्चे तेल की कीमत गिर रही हैं तो उम्मीद करते हैं भारत के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम कुछ हद तक कम जरूर होंगे।
यह भी पढ़ें- LIC के बाद सरकार ला रही एक और IPO, शेयर मार्केट में मच जाएगी धूम
कैसे तय होते हैं रेट्स
ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि अगले साल आम चुनाव हैं और सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करके आम आदमी को तोहफा दे सकती है। क्रूड ऑयल $1 महंगा होने पर पेट्रोल-डीजल में 50 पैसे से 60 पैसे बढ़ने की संभावना रहती है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के मामले में भी इसी आधार पर कमी भारत में देखने को मिलती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
15 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
16 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
17 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
18 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
18 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
21 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
21 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
22 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines