New FASTag Buying Update: क्या आपके पास पेटीएम फास्टैग है? क्या आप भी अपने पेटीएम से खरीदे गए फास्टैग को लेकर परेशान है? क्या आपको भी पेटीएम के जरिए नया फास्टैग न खरीदने की खबर से ये चिंता सता रही है कि आपके पुराने फास्टैग का क्या होगा? क्या आप भी परेशान हैं कि कैसे आप अपने पुराने पेटीएम फास्टैग का केवाईसी या रिचार्ज कर सकेंगे? अगर हां, तो आइए आपके इन सभी सवालों का जवाब देने के साथ ही ये भी जानकारी देते हैं कि फास्टैग से पेटीएम को रिचार्ज करने की खबर सही है या नहीं?
क्या नए FASTag को खरीदने पर लग गई है रोक?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने पेटीएम से नए FASTag को खरीदने पर रोक लगा दी है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक Paytm की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जबकि, खबरों की मानें तो उन सभी टोल प्लाजा पर पेटीएम फास्टैग पर रोक लगा दी गई है जो नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- FasTag Scam से खाली हो सकता है बैंक खाता!
क्या अब PayTm से नया FASTag नहीं खरीदा जा सकेगा?
अगर आपका भी ये ही सवाल है तो आपको बता दें कि आप PayTm से नया FASTag खरीद सकते हैं, लेकिन अगर PayTm FASTag खरीदना चाहते हैं तो ये सुविधा आपको प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेगी। दरअसल, पेटीएम पेमेंट ऐप (PayTm Payment App) पर जब आप Buy FASTag के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपको PayTm FASTag के ऑप्शन की जगह एचडीएफसी फास्टैग (HDFC FASTag) ऑप्शन मिलेगा।
इससे ये तो साफ है कि आप पेटीएम फास्टैग नहीं खरीद सकते हैं लेकिन हां, अगर पेटीएम से फास्टैग खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऐप की मदद ले सकते हैं। आरबीआई के नियम के अनुसार पेटीएम फास्टैग को खरीदने का ऑप्शन हटा दिया गया है।
पुराने पेटीएम फास्टैग का फिर क्या होगा?
PayTm फास्टैग पर रोक लग जाने के बाद अगर आप भी इस बात से परेशान हो रहे हैं या सोच रहे हैं कि आपके पुराने पेटीएम फास्टैग का क्या होगा? तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस संबंध में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर आप ऐप में जाकर अपने पेटीएम पेमेंट बैंक वाले फास्टैग को रिचार्ज करेंगे, तो आपको ये सुविधा मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- जानें फास्टैग से KYC अपडेट करने का तरीका
PayTm के अलावा इन 10 ऑप्शन से करें FASTag Recharge
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank)
- भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (Indian Highways Management Company Ltd)
- ऐक्सिस बैंक (Axis Bank)
- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
- एक्सिस बैंक (Axis Bank)
- एचडीएफसी (HDFC Bank)
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
- एसबीआई बैंक (SBI Bank)
- अमेजन पे (Amazon Pay)
आप इन 10 ऑप्शन्स के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए भी फास्टैग को आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। कई बैंक और डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा फास्टैग को रिचार्ज करने की सुविधा दी जाती है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines