Paytm Merchant Services: आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक को लेकर बड़ी घोषणा की थी। उसने इसकी क्रेडिट ट्रांजैक्शन और किसी भी तरह की सेवाओं पर बैन लगाने की घोषणा की थी। हालांकि पहले इसकी डेडलाइन 29 फरवरी राखी गई थी लेकिन बाद में बढ़ाकर इसे 15 मार्च 2024 कर दिया गया। अब आरबीआई ने पेटीएम यूज़र्स को बड़ी राहत दी है। पेटीएम पेमेंट बैंक इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट यूज़र्स की कुछ सेवाएं ऐसी हैं जो डेडलाइन के बाद भी चलती रहेंगी। यहां जानिए पूरी खबर।
यह भी पढ़ें: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 15 मार्च तक क्या-क्या कर सकते हैं आप?
जारी रहेंगी ये मर्चेंट सर्विसेज
आरबीआई ने यह साफ किया है कि पेटीएम की मर्चेंट सर्विसेज जैसे साउंडबॉक्स, क्यूआर कोड और कार्ड मशीन का इस्तेमाल करना 15 मार्च 2024 के बाद भी जारी रहेगा। यानी Paytm चला रहे व्यापारी या दुकानदार डेडलाइन के बाद भी बिना तकलीफ के इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे कोई छोटी दुकान वाला हो या मॉल वाला या फिर कोई स्ट्रीट वेंडर। लगभग हर किसी के पास आपको पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीन दिख जाएंगे इससे न सिर्फ बिज़नेस बढ़े हैं बल्कि डिजिटली अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक ने जनवरी के एक आदेश में पेटीएम इकाई को 29 फरवरी से अपने खाते या वॉलेट में कोई भी नई जमा स्वीकार करना बंद करने के लिए कहा था। आरबीआई ने कहा था कि लगातार और गंभीर पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण यह कार्रवाई शुरू हुई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में, देश की अपराध से लड़ने वाली एजेंसी ने भी मंच पर विदेशी लेनदेन के विवरण की जांच शुरू कर दी।
आरबीआई ने कहा कि वह व्यापारियों समेत ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए समय सीमा आगे बढ़ा रहा है, क्योंकि जिन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए थोड़े और समय की ज़रूरत हो सकती है।
अधिसूचना में ये साफ कहा गया है कि 15 मार्च, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उपकरण, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में कोई और जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Paytm FASTag को लेकर आपके मन में भी हैं कई सवाल? जान लें जवाब
आरबीआई क्यों ले रहा पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ एक्शन?
दरअसल, 11 मार्च 2022 को केंद्रीय बैंक ने पेटीएम को नोटिस जारी किया और कहा कि पेमेंट बैंक एक आईटी टीम से अपना ऑडिट करवाएगा। जब Paytm के सिस्टम का ऑडिट हुआ तो आरबीआई को उसकी ऑडिट रिपोर्ट में कई खामियां दिखीं और यह साफ़ हुआ कि पेमेंट बैंक ने आरबीआई के नियमों का पालन नहीं किया। क्योंकि Paytm पेमेंट्स बैंक एक बैंकिंग प्लेटफॉर्म भी है इसलिए उसे केंद्रीय बैंक के आदेशों और नोटिस का पालन करना पड़ा।
पिछले महीने, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इक्विपमेंट, वॉलेट, फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड में जमा या टॉप-अप एक्सेप्ट करने से रोक दिया था। इसके साथ-साथ बैंक ने ग्राहकों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) की एक लिस्ट जारी की है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
18 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
22 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines