Union Finance Minister Nirmala Sitharaman slip of tongue in budget speech: संसद के बजट सत्र में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भारत का अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। आजादी के बाद से भारत के बजट से जुड़ी कई दिलचस्प और रोचक बातें हैं। लेकिन जब पार्लियामेंट में बजट पेश करते समय किसी वित्तमंत्री की बाद पर सांसदों को ठहाके लगाना पड़ जाए तो इससे बड़ी खास बात और क्या हो सकती है।
ऐसा हुआ था पिछले साल 2023 का बजट पेश होते समय। तब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते समय गलती से कुछ ऐसा बोल गईं कि सभी सांसद हंसने लगे। आखिर क्या थी वित्तमंत्री द्वारा कही गई ऐसी बात जिसपर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
ये भी पढ़ें-कारपेंटर-मिस्त्री को 1.40 लाख सैलरी, भारतीयों के लिए इजरायल का बंपर ऑफर, अब इन 5 स्टेट के पास भी मौका
साल 2023 का बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुराने हो चुके वाहनों को रिप्लेस करने की बात कर रहीं थी तभी उनके मुंह से गलती से कुछ ऐसा निकल गया कि सभी सांसद हंसने लगे। वित्तमंत्री के मुंह से पुराने राजनीतिक सिस्टम को रिप्लेस करने की बात निकल गई।
पीएम मोदी भी हंसने लगे
राजनीतिक सिस्टम को रिप्लेस करने की बात पर सांसद जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वित्तमंत्री स्क्रैपिंग पॉलिसी में इंसेंटिव का ऐलान कर रही थीं। वे गलती से पॉल्यूशन की जगह पॉलिटिकल बोल गईं। ‘रिप्लेसिंग द ओल्ड पॉलिटिकल’ सुनकर जब सांसद हंसने लगे तो वित्तमंत्री ने सॉरी बोलकर अपनी गलती को ठीक कर लिया।
आज से शुरू होगा बजट सत्र
बता दें कि चुनावी साल होने की वजह से इसबार पूरे साल का बजट पेश नहीं होगा। आम बजट की जगह अंतरिम बजट पेश होगा। इसी वजह से इसबार आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं किया जाएगा। लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। पूर्ण बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। बजट भाषण गुरुवार को 11 बजे शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत आज से हो गई है जो कि 9 फरवरी तक चलेगा। बजट का लाइव स्ट्रीम दूरदर्शन और संसद टीवी पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-भारत की राह पर चलेगा पाकिस्तान, आर्थिक संकट से निपटने के लिए बनाया यह प्लान
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 hr agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 hr agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
1 hr agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
1 hr agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
4 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
4 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines