OTP Scam Tips: बीते कुछ सालों में तेजी से डिजिटलाइजेशन के कारण साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में OTP स्कैम सबसे आम और खतरनाक तरीकों में है, जिसका इस्तेमाल स्कैमर्स द्वारा किया जाता है। OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड को सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन अगर सावधानी न बर्ते तो आपको इसका नुकसान हो सकता है। OTP स्कैम से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए है।
ये सभी उपाय आपको फिशिंग, स्कैम और अन्य ऑनलाइन स्कैम से सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि स्कैमर्स कैसे लोगों को OTP स्कैम में फंसाते है और कैसे आप इससे अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्या है OTP घोटाला?
- OTP (वन-टाइम पासवर्ड) सबसे आप होने वाले स्कैम है, जिसमें स्कैमर्स आपको उनके OTP बताने के लिए फंसाते हैं।
- इनका उपयोग आम तौर पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या अकाउंट को एक्सेस करने के किया जाता है। ये कोड SMS या ईमेल के जरिए भेजे जाते हैं।
- इसके लिए स्कैमर्स अक्सर बैंक, ई-कॉमर्स वेबसाइट या सर्विस प्रोवाइडर जैसे आर्गेनाइजेशन से फिशिंग ईमेल या कॉल करते हैं।
- स्कैमर्स आपको किसी न किसी तरीके से अपना OTP शेयर करने के लिए कहते हैं और आपके फोन या डिवाइस में किसी मिररिंग ऐप का इस्तेमाल करके OTP हासिल कर लेते हैं।
Scam
यह भी पढ़ें – Finance Tips: एक से ज्यादा बैंक खातों का क्या फायदा? बजट मैनेजमेंट में होगा मददगार
कैसे रहे सुरक्षित?
- किसी भी अनचाहे कॉल और ईमेल से सावधान रहें। कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पर्सनल जानकारी या OTP शेयर करें, जो आपके लिए अनजान है।
- किसी भी लिंक पर क्लिक करने या ईमेल का जवाब देने से पहले हमेशा सेंडर की डिटेल और ऐड्रस को सही से चेक करे। अगर ये फिशिंग ईमेल या मैसेज लगता है तो इसपर क्विक न करें।
- हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बड़ी आर्गेनाइजेशन या सर्विस प्रोवाइडर आपसे मैसेज या ईमेल पर अपना OTP शेयर करने के लिए कभी नहीं कहेंगे।
- एक स्ट्रॉग पासवर्ड का इस्तेमाल करें और टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
- अगर आपके साथ कोई स्कैम होता है तो तुरंत इसकी शिकायत करें ।
इन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से OTP स्कैम से सुरक्षित रह सकते हैं।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
8 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines