हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oracle Layoffs: एआई पर खर्च के नाम पर इस बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी ने की नौकरियों में कटौती

Oracle Corporation मुख्य रूप से डेटाबेस सॉफ्टवेयर और तकनीक, क्लाउड इंजीनियर्ड सिस्टम्स, और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पर काम करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने करीब 150 से ज्यादा नौकरियों में कटौती की है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो

Oracle Layoffs India: अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी Oracle Corporation ने अपनी क्लाउड इकाई में नौकरियों में कटौती की है। बता दें ओरेकल मुख्य रूप से डेटाबेस सॉफ्टवेयर और तकनीक, क्लाउड इंजीनियर्ड सिस्टम्स, और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पर काम करती है।

जानकारी के अनुसार ओरेकल कॉर्पोरेशन ने अपनी नई कंपनी और कंपनी के एआई बुनियादी ढांचे पर भारी खर्च के चलते अपनी लागत को कंट्रोल करने के लिए ये कदम उठाया है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। Bloomberg की एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने करीब 150 से ज्यादा नौकरियों में कटौती की है।

इस हफ्ते कर्मचारियों को बताया गया, बैकडोर से नियुक्तियां हैं जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के कुछ कर्मचारियों को इस हफ्ते ही इस बात की सूचना दी गई है कि उनकी नौकरी समाप्त कर दी गई है। बता दें कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर दावा कि है कि एक तरफ जहां कंपनी छंटनी कर रही है वहीं, दूसरी तरफ Oracle Corporation की कुछ शाखाओं में अब भी नियुक्तियां जारी हैं। बता दें ओरेकल को डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में विशेषज्ञता है और पूरी दुनिया में ये अमेरिकी कंपनी इस बात के लिए जानी जाती है।

एआई का इस्तेमाल बढ़ने के बाद क्यों कम हो रही नौकरियां

एआई का इस्तेमाल बढ़ने के बाद दुनियाभर की बड़ी कंपनियां अपना खर्च कम कर रही हैं। इसी कड़ी में इसी साल माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने कंपनी में करीब 15000 पदों में कटौती की थी। वहीं, अमेजन डॉट कॉम इंक और मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने भी नौकरियों में कटौती की है। इतना ही नहीं ओरेकल की बात करें तो कंपनी ने अपने हेड ऑफिस नैशविले में स्थानांतरित करने का ऐलान किया है। बता दें अमेरिकी कंपनी ओरेकल पुरी दुनिया में काम करती है और बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियां देती है। एआई का इस्तेमाल बढ़ने के बाद कंपनियां लगातार नौकरियों में कटौती कर रही हैं। दरअसल, एआई के कारण नौकरियों के लिए नई स्किल्स की जरूरत पड़ रही है। यह वजह है कि जिन कर्मचारियों के पास स्किल्स नहीं हैं, उनकी नौकरियां खतरे में हैं।

ये भी पढ़ें: देश के इस परिवार के पास हैं 28,000,000,000,000 लाख करोड़, अडाणी को भी छोड़ा पीछे!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें