हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ola Electric के सीईओ Bhavish Aggarwal से क्यों नाराज है SEBI? थमा दिया वार्निंग लेटर

SEBI warning to Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक की विस्तार योजना पर काम कर रहे भाविश अग्रवाल कुछ ऐसा कर गए हैं, जिसने बाजार नियमाक सेबी को नाराज कर दिया है।

विज्ञापन

SEBI News: बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने ओला इलेक्ट्रिक को चेतावनी लेटर जारी किया है। सेबी भाविश अग्रवाल की कंपनी द्वारा डिस्क्लोजर नॉर्म्स के उल्लंघन को लेकर नाराज है। सेबी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर ओला भविष्य में इस तरह के उल्लंघन दोहराती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार पर है फोकस

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ‘ओला’ इस समय विस्तार योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्सपैंशन डिटेल्स का खुलासा किया था। सेबी को यही बात नागवार गुजरी है। उसने इसे डिस्क्लोजर नॉर्म्स का उल्लंघन करार देते हुए कंपनी को चेतावनी पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें – Canada की आर्थिक नब्ज दबाएंगे Donald Trump, बताया क्या है पूरा प्लान

ये है नाराजगी की वजह

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल ने पिछले साल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान किया था कि उनकी कंपनी 2024 के आखिर तक देश में अपने नेटवर्क का विस्तार 4000 शोरूम के साथ करेगी। कंपनी ने 25 दिसंबर को एक ही दिन में पूरे देश में 3,200 शोरूम खोले थे। सेबी ने इस पर आपत्ति जताई है कि ओला इलेक्ट्रिक विस्तार की योजनाओं की घोषणा पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर रही है।

सोशल मीडिया पर पहले बताया

सेबी ने भाविश अग्रवाल को भेजे चेतावनी पत्र में लिखा है, यह पत्र 2 दिसंबर, 2024 को स्टॉक एक्सचेंज पर आपके डिस्क्लोजर के संदर्भ में है। आपने 20 दिसंबर, 2024 तक कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क के चार गुना विस्तार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रसारित दी थी। आपके द्वारा 2 दिसंबर को दोपहर 1:36 बजे BSE और 1:41 बजे NSE पर जानकारी प्रसारित की गई। जबकि कंपनी के प्रमोटर और सीएमडी भाविश अग्रवाल द्वारा 2 दिसंबर, 2024 को सुबह 9:58 बजे X पर पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई। यह प्रकटीकरण मानदंडों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें – भारत की Economy के लिए कैसे हैं संकेत, क्या RBI से मिलेगी राहत? इस रिपोर्ट में हर सवाल का जवाब

कार्रवाई के लिए रहें तैयार

बाजार नियामक ने आगे लिखा है कि स्टॉक एक्सचेंजों पर पहले सूचना प्रसारित न करने और इसके बजाए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा करने से, आप सभी निवेशकों को सूचना तक समान और समय पर पहुंच प्रदान करने में विफल रहे हैं। यदि भविष्य में ऐसा उल्लंघन होता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें