Nvidia became Second Most Valuable Company : चिप बनाने वाली एक कंपनी ने दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका की यह कंपनी अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी बन गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इसका मार्केट कैपेटलाइजेशन 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़) से ज्यादा हो गया है। इस कंपनी से आगे दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक कंपनी में पहला स्थान माइक्रोसॉफ्ट का है। चिप बनाने वाली इस कंपनी की वैल्यू भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस से करीब 13 गुना ज्यादा हो गई है। रिलायंस का मार्केट कैप अभी करीब 19.24 लाख करोड़ रुपये है।
AI बेस्ड चिप बनाती है यह कंपनी
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं, उसका नाम Nvidia (एनविडिया) है। अमेरिका की यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड सेमीकंडक्टर और GPU (Graphics Processing Unit) बनाती है। GPU का मतलब कंप्यूटर चिप से है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर से लेकर लैपटॉप, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 2D और 3D एनिमेशन को डिस्प्ले करने आदि में किया जाता है। आम भाषा में इसे ग्राफिक्स कार्ड और वीडियो कार्ड भी कह देते हैं। इस चिप की डिमांड दुनियाभर में बढ़ती जा रही है।
Nvidia
कंपनी के शेयरों में हुई बढ़ोतरी
कंपनी कुछ समय पहले एप्पल कंपनी से कुछ ही कदम पीछे थी। बुधवार को इसके शेयरों में जबरदस्त तेजी आई और इसने एप्पल को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद ही यह दुनिया की सबसे कीमती सेमीकंडक्टर कंपनी बन गई। 5 जून को इस कंपनी के शेयर में 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जिससे कंपनी का शेयर करीब 1,224.40 डॉलर (करीब 1.02 लाख रुपये) पर पहुंच गया। यही नहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह दुनिया की ऐसी पहली कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इस कंपनी के शेयरों में इस साल करीब 147 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
माइक्रोसॉफ्ट से बस कुछ ही दूरी पर
Nvidia कंपनी दुनिया की सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनी माइक्रोसाॅफ्ट से बस कुछ ही दूरी पर है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.15 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं एनविडिया का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। ऐसे में ऐसा जाए तो यह माइक्रोसॉफ्ट से बहुत ज्यादा नहीं है। एप्पल की मार्केट की मार्केट वैल्य 3.003 ट्रिलियन डॉलर है और यह तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं चौथे स्थान पर गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट है। इसकी मार्केट वैल्यू 2.18 ट्रिलियन डॉलर है।
भारत भी चिप निर्माण में बढ़ा रहा कदम
भारत भी चिप निर्माण में अपना कदम बढ़ा रहा है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट वाले दिन नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बीजेपी की तीसरे टर्म की सरकार बनने के बाद सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन सेक्टर को बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। चिप सेक्टर में काम करने वाली भारतीय कंपनी Magellanic Cloud Ltd का मार्केट कैप अभी 7.10 लाख करोड़ रुपये है। इस कंपनी का शेयर अभी करीब 607.40 रुपये पर है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने करीब 164 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें : खतरे में CEO की नौकरियां! AI बॉस ने कंपनी की बढ़ा दी इनकम, सैलरी भी नहीं देनी पड़ी
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
9 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines