Greater Noida Metro Line: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। यह नया कॉरिडोर नोएडा के सेक्टर-51 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 से जोड़ने का काम करेगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 17.435 किलोमीटर होगी, जिसमें 12 स्टेशन शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 2,991.60 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है।
मेट्रो से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
दिल्ली-एनसीआर में सफर के लिए मेट्रो का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। समय-समय पर इसका विस्तार किया जाता रहा है। हाल ही में रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए मंजूरी दी है, जिससे एक्वा लाइन का विस्तार होगा। अभी एक्वा लाइन में 21 स्टेशनों वाला कॉरिडोर है, जो नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो तक चलता है। इसको 2019 में बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: Vande Bharat या राजधानी; कंफर्ट, डिजाइन और सुविधाओं में कौन सी ट्रेन है बेहतर?
17 किलोमीटर लंबा रूट
नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए करीब 17 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा। परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से 394 करोड़ रुपये की मदद की जाएगी। इसके निर्माण में नोएडा की तरफ से 40 फीसदी राशि और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 60 फीसदी रकम दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इसका निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 122, 123, सेक्टर-4, ईकोटेक-12 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में पांच स्टेशन शामिल होंगे, जो 9.6 किलोमीटर लंबा होगा। वहीं, दूसरे चरण में ग्रेटर नोएडा सेक्टर 3, 10, 12 और नॉलेज पार्क-5 के चार स्टेशन होंगे।
कौन-कौन से स्टेशन होंगे शामिल?
सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इकोटेक, सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-122, सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा, , सेक्टर-12 ग्रेटर नोएडा और नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं टाइम-ट्रेवल करने वाला एलियन हूं’ Elon Musk ने क्यों कहा ऐसा? X पर इस पोस्ट ने उड़ाए सबके होश
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
55 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines