Noel Tata News: 9 अक्टूबर को रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली है। 11 अक्तूबर को नोएल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने। हालांकि ट्रस्ट की कमान संभालने के बाद नोएल टाटा ने कंपनी की संरचना में कई बड़े बदलाव कर दिए हैं। नोएल के इस बदलाव की चर्चा बिजनेस इंडस्ट्री में बहुत हो रही है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नोएल टाटा ने कंपनी के दो महत्वपूर्ण पदों को खत्म कर दिया है। इनमें एक पद चीफ फाइनेंस ऑफिसर का और दूसरा पद चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का है। नोएल का ये फैसला कंपनी के प्रबंधन खर्च को कम करने के लिए लिहाज से लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Noel को उत्तराधिकारी नहीं बनाना चाहते थे Ratan Tata; बायोग्राफी में बड़ा खुलासा
टाटा ट्रस्ट की ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक नोएल के इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है। नोएल का ये फैसला बताता है कि कंपनी के महत्वपूर्ण निर्णयों में उनका कितना अधिकार है।
180 करोड़ हो गया प्रबंधन खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों पदों को खत्म करने के बारे में रतन टाटा के समय ही चर्चा शुरू हो गई थी। और नोएल टाटा के कमान संभालने के बाद इस फैसले को अमलीजामा पहनाया गया है। कंपनी के आंतरिक सर्वे और ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट खर्च बढ़कर 180 करोड़ हो गया था और इसलिए इस तरह का कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ेंः टाटा की वसीयत में शांतनु नायडू को क्या मिला? जानिए किसके लिए क्या दे गए अनमोल ‘रतन’
इसके साथ ही नोएल टाटा ने एक और फैसला लिया है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट को अपनी हिस्सेदारी स्थायी रूप से रखने की अनुमति मिल गई है। नोएल टाटा के ट्रस्ट की कमान संभालने के बाद पूरी इंडस्ट्री की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में उनकी लीडरशिप में टाटा संस किस तरह आगे बढ़ता है।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
35 mins ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
3 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
5 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
6 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines