Economic Survey 2023-24: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 को पेश किया। बजट से पहले संसद में पेश होने वाला यह दस्तावेज बहुत अहम है। इससे देश की आर्थिक हालत का पता चलता है। पढ़िए आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ी बातें –
आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ी बातें –
NHAI के 33 एसेट्स की पहचान
आर्थिक सर्वेक्षण में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पर जोर दिया गया है। साफ है कि आने वाले दिनों में इस पर काम बढ़ेगा। सरकार ने कहा है कि प्राइवेट सेक्टर का लाभ बढ़ा है। लेकिन रोजगार के मौके नहीं बढ़े हैं। सर्वेक्षण में कृषि पर फोकस बढ़ाने की बात कही गई है। साथ ही बिक्री के लिए NHAI के 33 एसेट्स की पहचान की गई है।
ये भी पढ़ेंः इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है? पहली बार कब पेश हुआ था… जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब
ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत तक रहने का अनुमान
सर्वेक्षण में कहा गया है कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी की विकास दर 8.2 प्रतिशत रही। वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
78.5 लाख नौकरियों की जरूरत
आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को कामगारों की जरूरत है। इसके लिए गैर कृषि क्षेत्र में हर साल 78.5 लाख नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। सर्वे में कहा गया है कि नौकरी देने के मामले में कॉरपोरेट सेक्टर की भूमिका बढ़नी चाहिए।
अर्थव्यवस्था में सुधार
सर्वे में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। कोरोना काल के बाद से वित्त वर्ष 2024 में जीडीपी 2020 के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा थी। ये एक ऐसी उपलब्धि थी जिसे कुछ ही अर्थव्यवस्थाएं हासिल कर पाई हैं।
खुदरा महंगाई कम होने का अनुमान
आर्थिक सर्वेक्षण में आरबीआई के हवाले से कहा गया है कि वित्तीय वर्ष में खुदरा महंगाई 4.5 फीसदी और वित्तीय वर्ष में यह 4.1 फीसदी रह सकती है। वहीं आईएमएफ ने 2024 में भारत में खुदरा महंगाई 4.6 फीसदी और 2025 में 4.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक ने 2024 और 2025 में वैश्विक कीमतों में गिरावट का अनुमान लगाया है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
4 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
7 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
7 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
9 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines