Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे जल्द ही बिहार के पटना और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करेगा। अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में दोनों राज्यों के बीच सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के 90 किमी प्रति घंटे से 110 किमी की रफ्तार से चलने की उम्मीद है और यह लगभग सात घंटे में 535 किमी की कुल दूरी तय करेगी।
किराया और स्टॉपेज
यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। पहली 27 जून को पटना-रांची वंदे भारत के रूप में शुरू हुई थी। अब बिहार को दूसरी वंदे भारत मिल गई है।। ट्रेन का किराया अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन AC एक्जीक्यूटिव के लिए प्रति यात्री 2,650 रुपये होने की संभावना है। क्लास और AC चेयर कार के लिए 1,450 रुपये हो सकता है, जिसमें भोजन भी शामिल है। रेलवे ने अभी तक वास्तविक स्टॉपेज पर भी काम नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल और झारखंड के जसीडीह में केवल दो स्टॉपेज होने की संभावना है।
और पढ़िए – गुरुग्राम समेत इन दो शहरों का होगा कायाकल्प, पीएम मोदी करने जा रहे हैं बड़ी शुरुआत
पटना-हावड़ा मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस की परिचालन संरचना पर काम करने हेतु पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ECR मुख्यालय और दानापुर खंड के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
रेलवे ने पटना-हावड़ा रूट पर सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन के परिचालन की तैयारी शुरू कर दी है और ECR और पूर्वी रेलवे दोनों की पटना-झाझा-आसनसोल-हावड़ा मुख्य लाइन पर पटरियों को और मजबूत किया जा रहा है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, दानापुर में रेलवे अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
13 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
15 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
16 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
17 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
19 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
19 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
20 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
20 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines