PF account interest: सरकार ने हाल ही में 24 जुलाई को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की भविष्य निधि (PF) में जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने की सिफारिश स्वीकार कर ली थी। सरकार ने हाल ही में 24 जुलाई को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की भविष्य निधि (PF) में जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने की सिफारिश स्वीकार कर ली थी। घोषणा के बाद से, कई EPF सदस्य अपने EPF खाते में ब्याज राशि जमा होने का इंतजार कर रहे हैं।
ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हमारे पास ब्याज कब आएगा? जिस पर EPFO ने जवाब देते हुए कहा, ‘प्रक्रिया पाइपलाइन में है और बहुत जल्द ही पासबुक में ब्याज जुड़ी दिखाई देगी।’ EPFO ने स्पष्ट किया कि किसी को भी ब्याज से जुड़ा नुकसान नहीं होगा। बताया गया कि EPF खाते में ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है, लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के अंत में जमा किया जाता है।
एक बार राशि जमा हो जाने के बाद, उपयोगकर्ता EPFO वेबसाइट, SMS, मिस्ड कॉल या यहां तक कि Umang ऐप सहित विभिन्न तरीकों से अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
EPF बैलेंस ऑनलाइन चेक करें
- epfindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड फीड करें।
- ई-पासबुक पर क्लिक करें।
- जब आप सभी विवरण दर्ज कर लेते हैं, तो आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
- अब ओपन मेम्बर आईडी पर जाएं।
- अब आप अपने खाते में कुल EPF बैलेंस देख सकते हैं।
Umang ऐप के जरिए EPF बैलेंस चेक करें?
- Umang ऐप खोलें।
- EPFO पर क्लिक करें।
- कर्मचारी केंद्रित सेवाओं पर क्लिक करें।
- व्यू पासबुक विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड फ़ीड करें।
- आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। इसे डालने के बाद आप अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
SMS के जरिए EPF बैलेंस कैसे चेक करें
मोबाइल नंबर के अलावा, यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों से एक SMS भेजकर अपने पीएफ बैंलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘EPFOHO UAN’ लिखकर 7738299899 पर SMS करना होगा।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
9 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
9 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
11 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
12 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
15 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
17 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines