Income Tax Department big announcement: आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अब तक 5 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 88 प्रतिशत को इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किया गया है। IT विभाग ने ट्वीट किया, ’27 जुलाई, 2023 तक दाखिल किए गए 5.03 करोड़ आईटीआर में से लगभग 4.46 करोड़ आईटीआर ई-सत्यापित किए गए हैं, यानी 88% से अधिक आईटीआर ई-सत्यापित किए गए हैं!’
पिछले वर्ष 30 जुलाई की तुलना में इस वर्ष 27 जुलाई तक निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 5 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं।
करदाताओं की विभिन्न श्रेणियों के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जैसे टीडीएस/टीसीएस के दायरे का विस्तार, आईटीआर की प्री-फाइलिंग, अपडेट रिटर्न, जिससे करदाताओं को जोड़ने में मदद मिली है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘करदाताओं को अपने आईटीआर दाखिल करने और अपने देय करों का भुगतान करने के लिए ई-मेल और SMS रिमाइंडर भेजे जाते हैं।’ उन्होंने कहा कि कर विभाग कर रिटर्न दाखिल करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान भी चला रहा है।
क्या बढ़ेगा ITR फाइल करने का समय?
इस महीने की शुरुआत में, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने आयकरदाताओं से जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करने को कहा था क्योंकि उन्होंने बताया था कि वित्त मंत्रालय 31 जुलाई की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है।
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि फाइलिंग पिछले साल से ज्यादा होगी…हमें उम्मीद है कि यह पिछले साल से ज्यादा होनी चाहिए।’ बता दें कि पिछले साल 31 जुलाई तक लगभग 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे, जो आकलन वर्ष 2022-23 के लिए रिटर्न दाखिल करने का आखिरी दिन था।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
15 mins agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
40 mins agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
1 hr ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
3 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
6 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines