Namaste Yojana: देश में स्वच्छ भारत मिशन जैसे जन स्वच्छता अभियानों की शुरुआत की गई। इसके तहत पूरे भारत में 18 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया। इसके बाद कई रोजगार के अवसर पैदा हुए। सफाई के लिए कुशल सफाई कर्मचारियों को नौकरी दी गई। सफाई कर्मचारी आज भी निस्वार्थ योगदान के बावजूद हाशिए पर हैं। हमारे देश को साफ रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। इन्हीं लोगों के लिए सरकार ने नमस्ते योजना की शुरुआत की थी।
राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्रवाई (नमस्ते योजना) को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC) द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक तीन साल की अवधि के लिए 349.73 करोड़ के बजट के साथ शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें: 3 घंटे का काम और सैलरी 4.4 लाख; महिला ने शेयर किया स्क्रीनशॉट, यूजर्स भी हैरान
क्या है नमस्ते योजना?
ये योजना सीवर और सेप्टिक टैंक साफ करने वाले कर्मचारियों के लिए है। कर्मचारियों को इसके तहत पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण, व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य बीमा कवरेज और काम के लिए गाड़ियां,मशीनों के माध्यम से स्वच्छता क्षेत्र में आजीविका के मौके दिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है।
क्या है इस योजना का उद्देश्य?
सफाई कर्मचारियों के जीवन में काफी मुश्किलें होती हैं। उनको अपने काम की वजह से कई बीमारियां हो जाती हैं। नमस्ते योजना के तहत ये सुनिश्चित करना है कि कर्मचारियों की गंदगी के चलते मौत ना हो, सफाई कर्मचारियों को मानव मल के साथ सीधे संपर्क को समाप्त करना, आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयों को बनाना, कर्मचारियों को काम के जोखिमों की जानकारी देकर उनको ट्रेनिंग देना है।
योजना में क्या मिलेगा फायदा?
1- इस योजना में कर्मचारियों को पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं।
2- कर्मचारियों को काम सिखाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
3- इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी मिलता है।
4- स्वच्छता से जुड़े वाहनों और मशीनों के लिए सब्सिडी के तौर पर 5 लाख रुपये तक दिए जाते हैं।
5- कर्मचारियों को स्वच्छता उद्यम (Sanitation Enterprise) शुरू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।
6- जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि सीवर और सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जा सकें।
आपको बता दें कि इस योजना से खुद को जोड़ने के लिए कर्मचारी डिजिटल ऐप के जरिए रजिस्टर होते हैं। रजिस्टर किए गए कर्मचारियों को इस योजना के तहत सभी लाभ मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: SBI में स्पेशलिस्ट कैडर अफसर बनने का मौका, केवल इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
24 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines