Mukesh Ambani second position among worlds most powerful CEOs: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में देश में पहले नंबर पर हैं। वहीं इस मामले में वे दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में चीन स्थित टेनसेंट के हुआतेंग मा पहले स्थान पर रहे। अंबानी को यह रैंक ब्रांड फाइनेंस द्वारा संकलित ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में मिली है। 2023 की रैंकिंग में वे भी वे दुनिया में दूसरे नंबर पर थे। अंबानी के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से भी आगे हैं।
वहीं वे टाटा समूह के एन. चंद्रशेखरन, महिंद्रा समूह के अनीश शाह जैसे कई अन्य भारतीयों से भी आगे रहे। इस इंडेक्स को ब्रांड फाइनेंस ने बनाया है। इसमें अच्चे और टिकाऊ तरीके से बिजनेस के लिए काम करने वालों को ग्लोबल स्तर पर मान्यता दी जाती है। यह भी ध्यान रखा जाता है कि कौन सीईओ सबको साथ लेकर चल रहे हैं। मुकेश अंबानी अब ‘डायवर्सिफाइड’ ग्रुप की कैटेगिरी में टॉप रैंक वाले CEO हैं।
ये भी पढ़ें-भारतीय सैनिकों को लेकर अब क्या बोले Maldives के राष्ट्रपति? मोहम्मद मुइज्जू का संसद में बयान
कितना स्कोर मिला अंबानी को
समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रांड फाइनेंस के सर्वेक्षण में मुकेश अंबानी को 80.3 का बीजीआई स्कोर दिया गया, जो चीन स्थित टेनसेंट के हुआतेंग मा के 81.6 से थोड़ा कम है। ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स सभी हितधारकों-कर्मचारियों, निवेशकों और व्यापक समाज की जरूरतों को संतुलित करके स्थायी तरीके से व्यावसायिक मूल्य का निर्माण करने के आधार पर दुनिया के सीईओ का आकलन करता है।
ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक ब्रांड गार्जियन की भूमिका ब्रांड और व्यावसायिक मूल्य का निर्माण करना है। यह सीईओ की वैश्विक मान्यता है, जो एक स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए साझेदारी बनाते हैं। ब्रांड फाइनेंस उपायों के एक संतुलित स्कोरकार्ड का पालन करता है।
हाल ही में ब्रांड फाइनेंस द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट ‘ग्लोबल 500 – 2024′ में, Jio’ एक अपेक्षाकृत नया ब्रांड – को LIC और SBI जैसे कई दशक पुराने भारतीय ब्रांडों से आगे और भारत के सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में मान्यता दी गई थी। ब्रांड फाइनेंस की 2023 रैंकिंग में भी जियो ने भारत के मजबूत ब्रांडों में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
क्या पेटीएम को संकट से निकालेंगे अंबानी
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी पेटीएम का अधिग्रहण करने वाले हैं। ऐसी रिपोर्ट्स आने के बाद जियो फाइनेंशियल के शेयरों में बंपर उछाल आया है। जियो का बाजार पूंजीकरण 1.87 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि अभी तक जियो ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खबर यह भी है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। पेटीएम में गड़बड़ियां पाए जाने के बाद आरबीआई ने उसपर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें-Chile Forest Fires: चिली के जंगलों में भीषण आग से मची तबाही, 99 लोगों की मौत, सड़कों पर मिल रहीं लाशें
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
10 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines