Mohammed Haris Success Story: भारत सरकार ने इस हफ्ते तीन क्षेत्रीय एयरलाइंस, शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया है. इससे घरेलू एविएशन मार्केट में ज्यादा कॉम्पिटिशन को बढ़ावा मिलेगा और अब घरेलू हवाई यात्राएं कम्परेटिवली सस्ती हो जाएंगी. इन तीन एयरलान्स में एक नाम अल हिंद एयर का है, जिसके मालिक हैं मोहम्मद हारिस. मोहम्मद हारिस (mohammed haris) का जन्म कालिकट में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स) में करने के बाद फार्माकोलॉजी की भी पढ़ाई की. जाहिर सी बात है कि मोहम्मद हारिस मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे. लेकिन आज वो एक घरेलू एयरलाइन्स के मालिक हैं.
यह भी पढ़ें : Year Ender : 2025 में अमेरिका नहीं, सऊदी अरब ने सबसे ज्यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट
आपको संभवत: यह जानकर हैरानी होगी कि मोहम्मद हारिस की कंपनी , जो एयरलाइन्स शुरू करने जा रही है, वो एक बड़ा ग्लोबल नेटवर्क है. भारत के अलावा यह कंपनी सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत जैसे खाड़ी देशों में भी कारोबार करती है. इस कंपनी का कुल टर्नओवर 20000 करोड़ रुपये (mohammed haris alhind turnover) से ज्यादा है. आइये जानते हैं कि मोहम्मद हारिस (mohammed haris success story) और उनकी कंपनी इस मुकाम पर कैसे पहुंचे?
कहां से की शुरुआत?
मोहम्मद हारिस का पूरा नाम मोहम्मद हारिस थट्टारथिल है. हारिस अभी अल हिंद ग्रुप ऑफ कंपनीज में डायरेक्टर और चेयरमैन-लेवल के लीडर हैं. लेकिन उनके करियर की शुरुआत इतनी बड़ी नहीं थी. ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई एक डिटेल्ड प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने टिकटिंग और टूर ऑपरेटर कंपनी से इसकी शुरुआत की थी. उनकी डिग्री को देखकर ये अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि अपने शुरुआती दौ में हारिस इस बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज रहे होंगे कि क्या करें और क्या नहीं. तभी उन्होंने पहले आर्ट्स से बीए की डिग्री ली और फिर फार्माकोलॉजी की पढ़ाई की.
लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा था, इसलिए उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में केरल में एक टिकटिंग और टूर ऑपरेटर कंपनी शुरू की, जिसका नाम अलहिंद रखा. यानी आज जो कंपनी हवाई जहाज उड़ाने जा रही है, वह कभी टिकटिंग और टूर ऑपरेटिंग कंपनी थी.
कुछ साल के भीतर ही यह कंपनी, ग्लोबल ट्रैवल कंपनी में बदल गई और साल 1995 तक ये मीडिल ईस्ट देशों में पहुंच गई. मोहम्मद हारिस ने धीरे-धीरे बीटूबी बिजनेस शुरू किया और इसके लिए उन्होंने साल 2014 में अपना एक पोर्टल लॉन्च किया. इस पोर्टल पर फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग से लेकर वीजा सर्विसेज तक की सुविधाएं मौजूद हैं.
इसमें सफलता मिलने के 6 साल बाद 2020 में हारिस की अलहिंद कंपनी ने फिनटेक , ट्रैवल जैसी सेवाएं देने के लिए धनहिंद यूटिलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम का प्लेटफॉर्म शुरू किया. और अब 5 साल बाद ये कंपनी, एयरलाइन्स की दुनिया में एंट्री कर रही है.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
2 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
23 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines