नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने से लेकर लगातार दूसरी बार पीएम का पद संभालने तक पीएम मोदी ने अपना नाम विश्व नेताओं की शीर्ष सूची में शामिल कर लिया है। उनकी लोकप्रियता दुनिया भर में है। जैसा कि पीएम आज अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं तो वर्ष 2022 में उनकी कुल संपत्ति पर एक नजर डालते हैं…
इतना कैश है पीएम मोदी के पास
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट के मुताबिक, साल 2021- 2022 में पीएम मोदी की कुल चल संपत्ति में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, उनके पास सिर्फ 35,250 रुपये ही नकदी बताई गई।
इसके अलावा, पीएमओ की वेबसाइट ने जानकारी दी कि पीएम मोदी की संपत्ति 2020-2021 में 1,97,68,885 रुपये (1.98 करोड़ रुपये) से बढ़कर 2021-2022 में 2,23,82,504 (या 2.24 करोड़ रुपये) हो गई। बताया गया कि उनकी संपत्ति में यह वृद्धि ज्यादातर उनके निवेश पर ब्याज के कारण हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि 2021-2022 के लिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद की संपत्ति और देनदारियों के अनुसार, 31 मार्च, 2022 तक पीएम मोदी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं थी।
गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने वर्ष 2002 में गांधीनगर में 2.3 लाख रुपये में एक संपत्ति खरीदी थी। संपत्ति तीन और लोगों के पास है। हालांकि, वह अब संपत्ति के मालिक नहीं हैं। वहीं, जानकारी दी जाती है कि जिस संपत्ति की अब बाजार मूल्य के अनुसार लगभग 1.1 करोड़ रुपये कीमत है उसे दान कर दिया गया है।
पीएम मोदी का निवेश
निवेश की बात करें तो पीएम मोदी के पास राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, सावधि जमा (FD) और जीवन बीमा पॉलिसी हैं। गांधीनगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनकी एफडी 2.1 करोड़ रुपये, एनएससी 9 लाख रुपये और जीवन बीमा पॉलिसियां 18,93,05 रुपये की हैं।
जब चल संपत्ति की बात आती है, तो पीएम के पास चार सोने की अंगूठियां (45 ग्राम प्रत्येक) हैं, जिनकी कीमत 2021 से 16 प्रतिशत बढ़कर 14,83,31 रुपये से 17,30,63 रुपये हो गई है। इस बीच, कथित तौर पर उनकी कुल संपत्ति 3.07 करोड़ रुपये बताई जाती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
7 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
9 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
12 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines