Meta Platforms Inc: छंटनी के बाद अब मेटा प्लेटफॉर्म इंक ने अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नया पैंतरा अपनाया है। कर्मचारियों को हैप्पी आवर्स में तय समय और दिन खाना और शराब परोसी जा रही है। बता दें मेटा इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और मैसेंजर जैसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का मालिकाना हक रखती है।
हेयरकट के लिए कूपन बांटे जा रहे
कंपनी कॉर्पोरेट स्वैग के तहत अपने कर्मचारियों को टी शर्ट, कॉफी पीने का कप, डायरी आदि गिफ्ट दे रही है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को हेयरकट और अन्य चीजों के लिए कूपन बांटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी कोरोना महामारी से पहले बंद किए भत्तों को धीरे-धीरे वापस देना शुरू कर रही है।
निकाले गए कर्मचारी फिर रखे जा रहे
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा ने अपने कुछ ऐसे कर्मचारियों को भी फिर से काम पर रखा है जिन्हें पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि, बताया जा रहा है कि दोबारा रखे गए कर्मचारियों के भत्ते अब उतने अच्छे नहीं हैं जितने छंटनी से पहले हुआ करते थे।
20 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था
मेटा अधिकारियों के अनुसार इन सब बदलाव से मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक के कर्मचारी अब ऑफिस आने का अधिक आनंद लेना शुरू कर रहे हैं। उनके मनोबल में तेजी के साथ वृद्वि हुई है। यहां बता दें कि साल 2022 में कंपनी ने लगभग अपने 20000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को रोष था। कई लोगों ने कंपनी छोड़ना भी शुरू कर दिया था। इस माहौल को बदलने के लिए ही कंपनी ने यह अनोखा कदम उठाया है।
कार्यस्थल की स्थितियां बदल रहीं
मेटा द्वारा उठाए इस कदम पर ” एक कर्मचारी ने कहा कि वे इसे कंपनी के प्रदर्शन के बारे में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखते हैं, लगातार दो तिमाहियों में लाभ और राजस्व पर वॉल स्ट्रीट की अपेक्षाओं को मात देने के बाद अब कार्यस्थल की स्थितियां बदल रही हैं। वहीं, गुमनाम रहने की शर्त पर कुछ अन्य कर्मचारियों ने कहा कि मेटा ने कुछ कर्मचारियों को फिर से काम पर रखना भी शुरू कर दिया है, जिन्हें पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
15 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines