Meta India Head: मेटा इंडिया (फेसबुक) हेड अजीत मोहन ने गुरुवार को कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत मोहन के के बाद अब मनीष चोपड़ा मेटा इंडिया के अंतरिम हेड होंगे। फिलहाल मनीष चोपड़ा मेटा इंडिया के पार्टनरशिप हेड और डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।
कंपनी के ग्लोबल बिजनेस ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट ने कहा है कि पिछले साल में अजीत मोहन ने कंपनी को भारत में स्केल अप करने में अहम रोल प्ले किया है। कंपनी आगे भी भारतीय यूजर्स को लेकर प्रतिबद्ध है और कंपनी के पास मजबूत लीडर्शिप है। आगे उन्होंने कहा अजीत मोहन ने कंपनी के बाहर एक और अवसर को चुनते हुए मेटा में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है।
उपाध्यक्ष ने कहा पिछले 4 वर्षों में उन्होंने हमारे भारत के कार्यों को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ताकि वे लाखों भारतीय व्यवसायों, भागीदारों और लोगों की सेवा कर सकें। हम भारत के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमारे पास अपने सभी कार्यों और साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत नेतृत्व टीम है। हम अजीत के नेतृत्व और योगदान के लिए आभारी हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’
अभी पढ़ें – Upcoming IPO: पैसों के साथ हो जाएं तैयार, 9 तारीख को आ रहे हैं दो और आईपीओ, जानें- इनके बारे में
जानकारी के मुताबिक अजीत मोहन ने जनवरी 2019 में फेसबुक इंडिया बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर ज्वाइन किया था। इससे पहले अजीत मोहन चार साल तक हॉटस्टार के सीईओ भी रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार अब अजीत मोहन अमेरिकी कंपनी स्नैपचेट ज्वाइन करने जा रहें हैं। हालांकि अभी इस बात की उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
28 mins agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
2 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
6 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines