Mata Vaishno Devi Tour Package: आज के समय में हम सभी अपने रोजमर्रा के कामों में इतने ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि परिवार के लिए तो दूर की बात है अपने लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर जैसे-तैसे समय निकाल भी लें तो शहर से बाहर जाने के लिए जेब अच्छी-खासी ढीली हो जाती है।
अगर आपके पास भी घूमने के लिए कुछ दिनों की छुट्टियां हैं या फिर आप वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप भारतीय रेलवे का सस्ता टूर पैकेज अपना सकते हैं। आज हम आपको आईआरसीटीसी का सस्ता टूर प्लान बताने जा रहे हैं जो 3 रात और 4 दिन के साथ है। इस टूर पैकेज में वैष्णो देवी (IRCTC Vaishno Devi Tour Plan) जाने और आने के खर्च के अलावा ठहरे और खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है, आइए आपको वैष्णो देवी का सस्ता टूर पैकेज बताने जा रहे हैं।
Mata Vaishno Devi EX Delhi Tour Package
भारतीय रेलवे का वीकडे टूर पैकेज आप अपना सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर से 3 रात और 4 दिनों का पैकेज ऑफर किया जाता है। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज NDR01 कोड के साथ लिस्टेड है।
कहां से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा?
IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड वैष्णो देवी टूर पैकेज दिल्ली से शुरू होगा, जो जम्मू या कटरा तक जाएगा। आगामी वीक डे 19 फरवरी 2024 को वैष्णो देवी यात्रा शुरू होगी। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर यात्री को रहने, आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- आपकी ट्रेन टिकट पर लिखी इन 13 चीजों का क्या है मतलब?
कितने रुपये का है टूर पैकेज?
IRCTC वैष्णो देवी टूर पैकेज दिल्ली से 19 जनवरी को शुरू होगा, जो 3 रात और 4 दिन की सुविधा के साथ है। इस पैकेज में यात्रियों को कई तरह की सुविधा सिर्फ 6795 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिल सकेंगी।
होटल पर रुकने की कीमत अलग-अलग
वैष्णो देवी टूर पैकेज में आपको होटल में रुकने की सुविधा के साथ अधिक पैसे भी चुकाने पड़ सकते हैं। अगर आप एक कमरे में अकेले रुकना चाहते हैं तो आपको 10,395 रुपये का पैकेज लेना होगा। एक कमरे में दो लोगों की रुकने की सुविधा के साथ पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 7,855 रुपये और तीन लोगों के एक साथ रुकने वाले पैकेज की कीमत 6795 रुपये प्रति व्यक्ति है।
साथ में अगर 5 से 11 साल का बच्चा है और बेड अलग से चाहिए तो पैकेज की कीमत 6160 रुपये है। जबकि, 5 से 11 साल के बच्चे के साथ बिना बेड के पैकेज की कीमत 5145 रुपये है।
ये भी पढ़ें- भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता 1 भी रुपया, फ्री में आते-जाते हैं लोग
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
13 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
15 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines