Maruti Suzuki Planning: देश की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने टाटा, महिन्द्रा को झटका देने का प्लान बना लिया है। और ये प्लान ऐसा वैसा नहीं है बल्कि पूरे 1.25 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसलिए अब टाटा, महिन्द्रा को अपने नए प्लान पर काम करने की जरूरत है। अब कहां किया जाएगा मारुति की तरफ से इन पैसों का निवेश, और इससे कंपनी के शेयर प्राइस पर क्या बदलाव होगा? इसके बारे में आपको बताते हैं।
कैपिटल एक्सपेंडिचर पर होगा तगड़ा खर्च
मारुति सुजुकी ने अनुमान लगाया है कि फाइनेंशियल इयर 2031 तक कैपिटल एक्सपेंडिचर पर 1.25 लाख करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। कंपनी इन पैसों नई कार के साथ अपनी कैपेबिलिटी को मजबूत करेगी। साल 2022-2023 में कैपिटल के रुप में 7500 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
यह भी पढे़ें- अरे वाह! बिना नंबर, सीवीवी का आ गया क्रेडिट कार्ड, Axis Bank ने कर दिया कमाल
फंड्स का होगा इस तरह से फायदा
फंड्स का इस्तेमाल कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने के साथ-साथ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर साथ में घरेलू बिक्री को भी दो गुना करने में करेगी। साथ में एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए कंपनी की तरफ से कोशिश की जा रही है।
नए मॉडल्स की हो सकती है एंट्री
साल 2031 तक कंपनी नए मॉडल्स के लिए भी काम कर रही है। इस साल तक 10 से 11 नए मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। जिसमें 6 कार इलेक्ट्रिक फ्लीट पर आ सकती हैं। अब इस खबर को देखकर आप सोच रहे होंगे कि शेयर मार्केट में क्या प्लानिंग मारुति के लिए रखें।
शेयर में ये रख सकते हैं प्लानिंग
एक्सपर्ट की मानें तो मारुति का शेयर 10,700 रुपए पर जा सकता है। रेटिंग की बात करें तो कई दिग्गज इसके लिए न्यूट्रल रेटिंग रख रहे हैं। अभी की बात करें तो मारुति का शेयर 1 फीसदी चढ़कर 10,350 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। पिछले 6 महीने की बात करें तो निवेशकों को 20 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। इसलिए अगर आप इसमें पॉजिशन लेना चाहते हैं तो एक कदम बढ़ा सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
16 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
16 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
17 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines