Maruti Suzuki: अगर आप भी मारुति सुजुकी की गाड़ियों के फैन हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल देश के अंदर 50 फ़ीसदी से ज्यादा मार्केट कैप पर मारुति सुजुकी का दबदबा है। पर आने वाले समय में यह कंपनी अपने प्लान में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जिससे हो सकता है कि कंपनी की पुरानी गाड़ियां बंद हो जाएं। क्या है पूरी खबर, बताते हैं आपको। दरअसल कंपनी ने कहा है कि वह अब मांग के अनुसार अपने प्रोडक्शन पर ध्यान देने जा रही है।
SUV में दिख रही है दिलचस्पी
अभी बाजार की बात करें तो एसयूवी सेगमेंट में डिमांड ज्यादा दिखाई दे रही है। इसलिए कंपनियां ज्यादा से ज्यादा SUV मार्केट में ला रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी भी अपने मॉडल में बदलाव कर सकती है, यानी छोटी गाड़ियां अब कंपनी कम बनाएगी, वहीं बड़ी गाड़ियों का प्रोडक्शन ज्यादा होगा।
डिमांड को नहीं कर पा रहे हैं पूरा
अभी एसयूवी सेगमेंट में जो डिमांड ग्राहकों से मिल रही है मारुति सुजुकी उसको पूरा नहीं कर पा रही है। प्रोडक्शन के लिए कंपनी के पास कैपेसिटी नहीं है। ऐसे में कंपनी चाहेगी कि हरियाणा और गुजरात की फैक्ट्री के अंदर ज्यादा से ज्यादा SUV का निर्माण हो। ऐसे में कंपनी छोटी गाड़ियां जैसे वेगनर, स्विफ्ट, इग्निस के प्रोडक्शन को कम कर सकती है, वहीं ग्रैंड विटारा, ब्रेजा जैसी एसयूवी के प्रोडक्शन को ऊपर ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- खर्चों के साथ लोन भी बड़ा, टाटा ग्रुप के लिए महंगा पड़ेगा iPhone!
नए ग्राहक कम खरीद रहे हैं कार
कंपनी का ये भी मानना है कि अब नए ग्राहक गाड़ियां कम खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस फेस्टिव सीजन 10 से 12 फीसदी की कमी नए ग्राहकों में आई है। इसलिए कंपनी अब आगे कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। जिस तरीके से डिमांड आ रही है उसी के अनुरूप सप्लाई करना चाहती है। ऐसे में अगर आप वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस, ऑटो जैसी गाड़ियां खरीदने जा रहे हैं तो हो सकता है आपका वेटिंग पीरियड लंबा रहे।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
11 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines