Investor Mark Mobius: दिग्गज इन्वेस्टर्स मार्क मोबियस को भारत पर इतना भरोसा है कि उन्होंने अपने कुल निवेश का एक बड़ा हिस्सा भारत में लगाया हुआ है। मोबियस इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड के चेयरमैन मार्क मोबियस का यह भी कहना है कि भारत पड़ोसी चीन के मुकाबले तेजी से तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि वह चीन को लेकर अधिक उत्साहित नहीं हैं। चीन अब पहले जैसी रफ्तार से नहीं दौड़ पाएगा।
ट्रंप भारत के लिए शुभ
अमेरिकी-जर्मन निवेशक मार्क मोबियस के अनुसार, अमेरिका में सत्ता परिवर्तन से भारत को काफी फायदा मिलने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप की चीनी विरोधी नीतियों से निवेशकों का रुझान भारत की तरफ बढ़ेगा। इसके अलावा, चीन से मैन्युफैक्चरिंग भी भारत में शिफ्ट होगी। उन्होंने कहा कि चीन अब पहले जैसी विकास दर हासिल नहीं कर पाएगा। मोबियस ने कहा कि चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और ऐसे में 6% या 7% की विकास दर हासिल करना मुश्किल है।
और नहीं गिरेगा रुपया
चीन के बारे में बोलते हुए मार्क मोबियस ने कहा कि वहां की सरकार प्राइवेट सेक्टर को लेकर बहुत नेगेटिव है, इससे कई सेक्टर की ग्रोथ रेट प्रभावित हुई है। डॉलर और रुपए से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती कायम रहेगी, लेकिन उसकी तेजी से अब कमी आएगी। वहीं, भारतीय रुपए में अब ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें – Bajaj के तंज पर क्या होगा Ola का रिएक्शन? पहले भी हुई है जुबानी जंग
तेजी से बढ़ेगा बाजार
भारतीय शेयर बाजार के हालिया प्रदर्शन पर दिग्गज निवेशक ने कहा कि इंडियन मार्केट ने करेक्शन एक दौर देख लिया है। अब यहां से उसके आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 12 से 18 महीनों में भारतीय बाजार में 20% तक का रिटर्न संभव है। मार्क मोबियस ने बताया कि उन्होंने अपने कुल निवेश की आधी रकम भारतीय बाजार में लगाई है और इसकी ग्रोथ को लेकर बेहद आश्वस्त हैं।
इस सेक्टर पर भरोसा
मार्क मोबियस को टेक्नोलॉजी सेक्टर पर काफी ज्यादा भरोसा है। उनके पोर्टफोलियो में इसकी हिस्सेदारी 50% है। उसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास यहीं है। अगर आप टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की वृद्धि दर को देखें तो इसका अहसास हो जाएगा। मोबियस ने यह भी कहा कि वो भारती, 360, पर्सिस्टेंट और APL अपोलो जैसी कंपनियों में अपना निवेश जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में भी दिलचस्पी है।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
4 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
5 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
11 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
11 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
11 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
11 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
14 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
14 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines