8th Pay Commission DA Hike: नए साल 2026 में केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार में महंगाई भत्ते में केवल दो प्रतिशत बढ़ोतरी के संकेत हैं, इससे डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगा, लेकिन यह बढ़ोतरी भी इसलिए खास है, क्योंकि सातवें तन आयोग की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है. ऐसे में जनवरी 2025 में लगने वाला डीए 8th Pay Commission के तहत पहला रिवीजन हो सकता है.
डीए में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी क्यों?
महंगाई का सामना करने के मकसद से कर्मचारियों के वेतन में डीए बढ़ाया जाता है, जोकि औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत पर बेसड होता है. सातवें वेतन आयोग के तहत इसी औसत सूचकांक से DA निकालने का फ़ॉर्म्यूला तय होता है. जुलाई से अक्टूबर 2025 में लगातार वृद्धि होने के बाद सूचकांक में 146.5 से 147.7 तक हुआ, जोकि अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी है. सूचकांक में इसी कम बढ़ोतरी के मद्देनजर इस बार डीए केवल दो फीसदी लगने का अनुमान है. दिलचस्प बात यह है कि 2019 के बाद जितनी बार भी डीए बढ़ा, हर बार दर तीन फीसदी रही, लेकिन इस बार दर कम रह सकती है.
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: आठवां वेतन आयोग लागू होने से कितनी हो जाएगी आपकी सैलरी? ऐसे करें कैलकुलेशन
8वें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख तय नहीं
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है कि 8वें वेतन आयोग तक डीए में बढ़ोतरी जारी रहेगी. हालांकि, आयोग के लागू होने की ठीक तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है. अक्टूबर 2025 में सरकार ने महंगाई भत्ते की आखिरी वृद्धि को मंज़ूरी दी गई थी, सातवें वेतन आयोग के तहत अक्टूबर में अंतिम संशोधन हुआ था, जब तीन प्रतिशत लगने के बाद डीए 55 से 58 प्रतिशत हो गया था, अब सभी की निगाहें आठवें वेतन आयोग पर हैं, जिसे लेकर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बड़ा अपडेट दिया है. मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि आठवें वेतन आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है. हालांकि आयोग के लागू होने की ठीक तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है. आयोग के पास रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय है.
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर मंजूरी के 10 महीने बाद कहां फंसा पेंच? 50 लाख कर्मचारी टेंशन में
कर्मचारियों के अहम सवाल का मिला जवाब
कर्मचारियों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या डीए में होने वाली बढ़ोतरी नए वेतन आयोग के आने तक जारी रहेगी या फिर इसे रोक दिया जाएगा. इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक डीए मौजूदा स्वरूप में जारी रहेगा. इसका मतलब है कि डीए की गणना कर्मचारियों के मौजूदा मूल वेतन के आधार पर ही होगी और इसमें संशोधन भी पहले की तरह जनवरी और जुलाई में किया जाएगा. कई मीडिया रिपोर्टें यह भी संकेत दे चुकी हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद मौजूदा डीए को नए मूल वेतन में मिला दिया जाएगा, जिससे वेतन संरचना, भत्तों और सेवानिवृत्ति लाभों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सरकार की आगामी घोषणा का इंतजार अब पूरे देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को है.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
8 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
12 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines