Post Office Scheme For Women : जब भी बात निवेश की आती है, महिलाओं को इसमें सबसे आगे माना जाता है। कई ऐसी फिल्में और सच्ची घटनाएं हैं जिसमें महिलाओं ने अपनी बचत की रकम निकालकर परिवार को आर्थिक संकट से निकाला है। महिलाओं के निवेश से जुड़ी सुविधाओं के लिए सरकार भी समय-समय पर कई स्कीम जारी करती रहती है। इसी में पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम शामिल है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) है। इसे पिछले साल बजट में लॉन्च किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस स्कीम में अपना अकाउंट खुलवाया था।
क्या है यह स्कीम?
यह स्कीम मुख्य रूप से छोटी सेविंग स्कीम है। इसका फायदा महिला और युवतियों को मिलता है। इस स्कीम में सरकार की ओर से अभी सालाना 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। यह पोस्ट ऑफिस स्कीम है यानी इस स्कीम का फायदा लेने के लिए पोस्ट ऑफिस में ही अकाउंट खुलवाया जाता है। हालांकि कुछ बैंकों ने भी इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाने की सुविधा देनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत साल में सिर्फ 2 लाख रुपये तक ही निवेश किए जा सकते हैं।
इस स्कीम में 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
ये हैं इस योजना की खासियतें
- इस योजना के तहत कोई भी महिला अपने या अपनी बेटी के नाम से इस अकाउंट को किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकती है।
- इस योजना की अवधि 2 साल है यानी 2 साल बाद अकाउंट मैच्योर हो जाएगा और कुल निवेश की हुई रकम ब्याज समेत वापस मिल जाएगी।
- पूरे 2 साल के लिए इसमें कम से कम 1000 रुपये और अधिकमत 2 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं।
- अकाउंट खुलने के एक साल बाद कुल जमा रकम में से 40 फीसदी तक रकम किसी इमरजेंसी में निकाली जा सकती है।
- इसमें रकम निवेश करने पर फिक्स 7.50 फीसदी की ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में इसमें निवेश करने पर शेयर मार्केट जैसा कोई खतरा नहीं है।
2 लाख के मिलेंगे इतने रुपये
इस स्कीम में सालाना 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। यह कई बैंकों की FD से ज्यादा है। इसमें ब्याज की गणना तिमाही के आधार पर होती है। इससे सालाना के मुकाबले कुछ ज्यादा रकम मिलती है। अगर आप इस स्कीम में साल में 2 लाख रुपये निवेश करती हैं तो आपको 32,044 रुपये का ब्याज मिलेगा और निवेश की गई कुल रकम 2,32,044 रुपये हो जाएगी।
नहीं कटता TDS
इस स्कीम में निवेश करने पर टैक्स में भी छूट मिलती है। मैच्योरिटी पर मिलने वाले ब्याज पर किसी भी प्रकार का TDS नहीं कटता है। हालांकि इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत इसमें निवेश का लाभ नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले जान लें…बदल गए हैं आपकी जरूरत से जुड़े ये 5 नियम
संबंधित खबरें
भूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
4 mins agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 hr ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
3 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
3 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
4 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
20 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
22 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines