हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maha Kumbh में Amazon की अनोखी पहल, डिलीवरी बॉक्स को बना दिया बिस्तर

Amazon Innovative Initiative at Maha Kumbh: अमेजन ने अपने बड़े और मजबूत डिलीवरी बॉक्स को महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए बिस्तर में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: आस्था के संगम महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ से जहां कई कंपनियों को बिजनेस मिला है, वहीं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिलने की उम्मीद है। इस बीच, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की महाकुंभ में की गई एक पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेजन ने श्रद्धालुओं के आराम के लिए खास तरह के बिस्तर तैयार किए हैं। जहां वे बिना किसी शुल्क का भुगतान किए अपनी थकान मिटा सकते हैं।

कई जगह लगे बेड्स

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने डिलीवरी बॉक्स को बिस्तर में तब्दील कर दिया है। कंपनी जिन बड़े और मजबूत डिब्बों में सामान डिलीवर करती है, वह महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालुओं का बिस्तर बन गए हैं। कंपनी ने इस तरह के बेड महाकुंभ मेले में कई जगहों पर लगाए गए हैं, ताकि जो लोगों को आराम करने में कोई दिक्कत ना हो।

यह भी पढ़ें – Maha Kumbh 2025: IRCTC की खास सर्विसेज पर मिल रहे ये शानदार ऑफर, यहां करें चेक

इनोवेशन पर फोकस

अमेजन इंडिया में मार्केटिंग डायरेक्टर प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि अमेजन में हम इनोवेशन पर फोकस करते हैं, ताकि हम जिन समुदायों की सेवा करते हैं उन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें। महाकुंभ मेले के साथ हमारा जुड़ाव इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि अमेजन के डिलीवरी बॉक्स लाखों लोगों के लिए विश्वसनीय सेवा का प्रतीक हैं और अब यही बॉक्स श्रद्धालुओं को आराम प्रदान कर रहे हैं।

मार्केटिंग पर बड़ा खर्चा

अमेजन के ये खास बिस्तर महाकुंभ में कई जगहों पर लगे हैं। लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में भी इन्हें लगाया गया है, ताकि अपनों को ढूंढ रहे लोग कुछ पल आराम से बैठ सकें। इसके अलावा, महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों और अस्पताल के लिए भी इन बेड्स को उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, बिजनेस की आस में बड़ी संख्या में कंपनियां भी यहां मौजूद हैं। 45 दिनों के इस धार्मिक आयोजन के दौरान मार्केटिंग में कंपनियों के करीब 3600 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान है।

हर कोई कर रहा तारीफ

अमेजन द्वारा लगाए गए इन खास बिस्तरों की हर कोई तारीफ कर रहा है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और मेडिकल टीम तक हर कोई इस पहल से खुश है। उनका कहना है कि अमेजन द्वारा निशुल्क बेड्स की सुविधा वाकई तारीफ के काबिल है। ये बिस्तर काफी आरामदायक और मजबूत हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें