LPG Cylinder Price: महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत की खबर है। इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये सस्ते हो गए हैं।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
देश के प्रमुख शहरों कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम
- दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे।
- मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद 1936.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है जो पहले 1972.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।
- कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद 2095.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसके दाम 2132 रुपये प्रति सिलेंडर थे।
- चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2141 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसके दाम 2177.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे।
और पढ़िए – Income Tax Return: आज से ITR भरने पर लगेगा फाइन, जानें क्या है प्रावधान
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
जहां एक तरफ 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश भर में 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में ये 1053 रुपये, मुंबई में 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है और इसके दामों पर कोई राहत नहीं मिली है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
5 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines