LIC New Jeevan Shanti Scheme: यदि आप एक ऐसी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं जो अच्छे रिटर्न के साथ सुरक्षित हो, तो LIC के पास लोगों को खुश करने के लिए कई नीतियां हैं। LIC New Jeevan Shanti Plan एक एकल प्रीमियम योजना है जिसमें पॉलिसी धारकों को दो ऑप्शन दिए जाते हैं। इमीडिएट एन्युटी और डेफ्फर्ड एन्युटी।
यह प्लान निवेशकों को एक बार में एकमुश्त राशि का निवेश करके आजीवन आय या पेंशन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।
और पढ़िए – Senior Citizen Good News: वरिष्ठ नागरिकों को अब WhatsApp पर ही मिल जाएगी पेंशन स्लिप, जानें- कैसे फ्री में उठाएं ये फायदा
योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
LIC पॉलिसीधारकों को लगभग नौ वार्षिकी विकल्पों में से चुनने की पेशकश करती है। वार्षिकी के लिए ब्याज दरें पॉलिसी की शुरुआत में तय की जाती हैं। पॉलिसीधारक अपनी जरूरतों और परिस्थितियों के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। न्यूनतम परचेज प्राइस 1.5 लाख रुपए है यानी आपको कम से कम 1.5 लाख रुपए का निवेश इसमें करना होगा। अगर योजना पसंद नहीं आई तो आर सरेंडर कर सकते हैं।
- प्रवेश के समय न्यूनतम आयु : 30 वर्ष (पिछला जन्मदिन)
- प्रवेश के समय अधिकतम आयु : 79 वर्ष (पिछला जन्मदिन)
- न्यूनतम निहित आयु : 31 वर्ष (पिछला जन्मदिन)
- अधिकतम निहित आयु : 80 वर्ष (पिछला जन्मदिन)
- न्यूनतम आस्थगन अवधि : 1 वर्ष
- अधिकतम आस्थगन अवधि: अधिकतम निहित आयु के अधीन 12 वर्ष
और पढ़िए – Indian Railways: बड़ी खबर! वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट मिलेगी या नहीं? अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी
योजना में निवेश कैसे करें?
पॉलिसीधारक एलआईसी न्यू जीवन शांति योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने के लिए, एलआईसी के आधिकारिक पोर्टल www.licindia.in पर जाना होगा। आप एलआईसी एजेंट के माध्यम से या अपनी नजदीकी एलआईसी शाखा में जाकर भी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं।
एक उदाहरण के तौर पर बताएं तो अगर आप प्लान को 45 साल की उम्र में 10 लाख रुपए में खरीदते हैं और 12 सालों का डेफरमेंट पीरियड रखते हैं, तो आपको 12 साल बाद सालाना 1,20,700 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
5 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
22 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines