हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जानें कौन हैं वैभव तनेजा, जिन्हें एलन मस्क ने बनाया टेस्ला का नया CFO

विज्ञापन
Tesla CFO Vaibhav Taneja

Tesla CFO Vaibhav Taneja: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार और एक्स, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अपने नए फैसलों के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को टेस्ला ने बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा को टेस्ला का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) बनाया है।

जाचरी किरखोर्न के अपने पद से हटने के बाद भारतीय मूल के वैभव तनेजा को ये जिम्मेदारी दी गई है। किरखोर्न ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर जानकारी दी कि 13 साल तक कंपनी का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया है। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भी उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया।

किरखोर्न ने लिखा ये नोट 

किरखोर्न ने लिखा- आज सुबह टेस्ला ने घोषणा की कि मैं मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका से हट गया हूं। हमारे मुख्य लेखा अधिकारी वैभव तनेजा ने मेरी जगह ली है। इस कंपनी का हिस्सा बनना एक विशेष अनुभव है और मुझे हमारे काम पर बेहद गर्व है। तेरह साल पहले कंपनी में शामिल होने के बाद से हमने एक साथ काम किया है। किरखोर्न ने आगे लिखा- मैं टेस्ला के प्रतिभाशाली, भावुक और कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने उन चीजों को पूरा किया है जिन्हें कई लोग असंभव मानते थे।

विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं वैभव तनेजा

वैभव तनेजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से टेस्ला तक का सफर शुरू किया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। तनेजा 2016 में सोलरसिटी में शामिल होने के बाद टेस्ला की टीम का हिस्सा बन गए थे। टेस्ला ने सोलरसिटी का अधिग्रहण किया था। वह फरवरी 2017 में असिस्टेंट कॉर्पोरेट कंट्रोलर बन गए। साल 2018 में उन्हें प्रमोशन दिया गया। उन्हें इस दौरान नया पदनाम कॉर्पोरेट कंट्रोलर मिला। इसके बाद 2019 में उन्हें कंपनी में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola