Kerala News: केरल के मंत्री पी राजीव का बड़ा बयान सामने आया है। राजीव ने कहा कि वे प्रदेश में अडानी समूह के साथ किसी भी नई परियोजना पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ऐसा तभी होगा, जब दोनों पक्षों के लिए लाभ वाली स्थिति होगी। जनता को भी इन परियोजनाओं का फायदा मिलेगा। पी राजीव के पास उद्योग, कानून और कॉयर मंत्रालय की जिम्मेदारी है। पी राजीव ने कहा कि अडानी ग्रुप ने राजधानी तिरुवनंतपुरम के नजदीक विझिनजाम बंदरगाह में बड़ा निवेश किया है। इस परियोजना को पूर्ववर्ती सरकारों ने शुरू किया था। जिसे उनकी सरकार ने भी आगे बढ़ाया। क्योंकि सरकार चाहती है कि महत्वाकांक्षी ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह के जरिए सरकार और जनता दोनों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
सरकार की अपनी शर्तें हैं, जिनका पालन अडानी ग्रुप को करना होगा। पी राजीव ने कहा कि हम उनके साथ काम कर रहे हैं। दोनों पक्षों को लाभ हो, प्रदेश के लोगों को रोजगार मिले, सरकार को अधिक राजस्व मिले, यही प्रयास है। नई परियोजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राजीव ने कहा कि हम चर्चा को तैयार हैं। बिजली और पानी के अलावा कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां निजीकरण पर बैन लगाया गया है।
रोजगार देने वाले उद्योगों का स्वागत
राजीव ने कहा कि सरकार अडानी ग्रुप के साथ विझिनजाम बंदरगाह योजना पर काम कर रही है। सरकार केरल में बड़े उद्योगों के खिलाफ नहीं है। जो समूह लोगों को रोजगार देने का वादा करेंगे, प्रदूषण रहित वातावरण देंगे, उनका स्वागत किया जाएगा। केरल को जल्द डिजिटल रूप से साक्षर राज्य घोषित किया जाएगा। मजदूरों की हड़ताल को लेकर कहा कि दूसरे राज्यों में भी ऐसा हो रहा है। मजदूरों को उचित लाभांश मिले, उत्पादकता में लाभ हो, सरकार यही चाहती है। औद्योगिक इकाइयों में शांति है। यहां हिंसा और वसूली के लिए कोई जगह नहीं है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: 10 दिनों में प्लॉट अपने नाम करने का खास मौका! आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
12 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
13 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
15 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
16 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
18 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
19 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
19 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines